Monday, February 24, 2025
HomeBreaking Newsभीषण सड़क दुर्घटना दादा और पोते की मौत पोती गम्भीर पुलिस मौके...

भीषण सड़क दुर्घटना दादा और पोते की मौत पोती गम्भीर पुलिस मौके पर

उमरिया – घर से निकले थे पोते और पोती को हॉस्टल पहुंचाने के लिए क्या पता था कि रास्ते में आते ही काल बन कर आ रही बस जीवन लीला समाप्त कर देगी। उमरिया शहपुरा रोड पर जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम अतरिया और बिचुआ के बीच मनोज ट्रेवल्स की बस ने मोपेड सवार 3 लोगों को कुचल दिया जिसमें दादा और पोते की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं पोती गम्भीर रूप से घायल है। घटना सुबह साढ़े 9 बजे के करीब की है। घटना के संबंध में जांच अधिकारी बी एल सिंह ने बताया कि ग्राम लालपुर (अमहा) निवासी 70 वर्षीय नरबद सिंह अपनी मोपेड से करकेली हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रहे 17 वर्षीय पोते गणेश सिंह और पाली हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रही 18 वर्षीया पोती फूला बाई को हॉस्टल पहुंचाने जा रहे तभी उमरिया की तरफ से अनियंत्रित गति से जा रही मनोज ट्रेवल्स की बस क्रमांक एम पी 21 पी 1097 ने ठोकर मार दिया जिसमें दादा और पोते की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं पोती गम्भीर रूप से घायल है जिसको जिला अस्पताल पंहुचा दिया गया है। पुलिस अभी घटना स्थल पर कार्रवाई करने में जुटी है।गौरतलब है कि आये दिन बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के कोई भी स्थायी प्रयास नही किये जाते बल्कि औपचारिकता निभा कर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ली जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k