Thursday, March 13, 2025
HomestatesMadhya Pradeshपंचशील नगर में महिला पर चाकू से हमला, परिजनों ने लगाया नंद...

पंचशील नगर में महिला पर चाकू से हमला, परिजनों ने लगाया नंद पर आरोप

भोपाल। पंचशील नगर में एक विवाहिता पर अज्ञात बदमाश ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने महिला पर ताबड़तोड़ कई वार किए हैं। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पंचशील नगर में सोमवार सुबह घटना उसवक्त जब यहां स्कूल में मिली युवक की लाश मामले की जांच करने पुलिस के सभी आला अधिकारी मौजूद थे। मंत्री पीसी शर्मा भी थोड़ी देर के लिए यहां आए थे।

महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि महिला पर नौ से ज्यादा वार चाकू से किए गए हैं। कई तीन से चार इंच के जख्म हैं। उसकी हालत नाजुक है और ब्लड प्रेशर भी कम हैं। ऐसा ज्यादा खून बह जाने के कारण हुआ है। हम कोशिश कर रहे हैं, संभवत: उसकी हालत में सुधार हो जाएगा।

इधर, महिला की मां ने हमले का आरोप बेटी की नंद सिया पर लगया है। महिला का कहना है कि बेटी की तलाक का मामला चल कोर्ट में चल रहा है। उसपर हमला बेटी की नंद सिया ने कराया है। सिया भोपाल में ही रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k