अंबिकापुर। 8 भाजपा कार्यकर्ताओं को 6 वर्ष के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने निष्कासित कर दिया है। अम्बिकापुर नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव लड़ रहे 8 भाजपा कार्यकर्ताओं पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने निष्कासन की कार्रवाई की है। निकाले गए कार्यकर्ताओं में कल्पना मिश्रा, संजय मिश्रा, मिथिलेश केसरी, संजय कुमार शर्मा, मयूरी बेन पटेल, उमेश गुप्ता, मो रफीक कुरैशी और रीना गुप्ता शामिल हैं।