महाराष्ट्र की शिवसेना- NCP- कांग्रेस गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उद्धव ठाकरे के नए मंत्रियों की लिस्ट वायरल हो गई। एनसीपी में बगावत कर वापस लौटे अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। अजित ने एक माह पहले ही देवेंद्र फडणवीस को समर्थन देकर मुंह अंधेरे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
कैबिनेट में पहली बार विधायक बने आदित्य ठाकरे भी कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं। इसके साथ महाराष्ट्र में पिता- पुत्र के मुख्यमंत्री और मंत्री रहने का नया इतिहास रचा जाएगा। कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे अशोक चव्हाण को कैबिनेट मंत्री पद से संतुष्ट किया गया है। उद्धव मंत्रिमंडल में 25 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्यमंत्री हो जाएंगे।
शपथ से पहले वायरल हुई उद्धव कैबिनेट की लिस्ट
