लंदन ब्रिज पर चाकू से आतंकी हमला, 6 घायल
ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज पर शुक्रवार को एक आतंकी हमला हो गया। हमले में करीब छह लोग घायल हुए हैं। स्पेशल फोर्सेज और पुलिस ने ब्रिज की घेराबंदी कर आतंकी को हिरासत में लिया और उसे गोली मार दी। घटना की सूचना के तुरंत बाद प्रशासन ने आपात स्थिति की घोषणा कर आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया है। साथ ही सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
आसपास के इलाके खाली कराए :
आतंकी ने आत्मघाती जैकेट पहना हुआ था। इसके कारण आसपास के सभी सार्वजिनक स्थानों को बंद कर दिया गया था। हालांकि, बाद में जांच के दौरान वह नकली आत्मघाती जैकेट निकला। स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा, हमने लंदन ब्रिज पर हुई घटना की जांच शुरू कर दी है। यह एक आतंकी हमला है। हमलावर को मार गिराया गया है। नकली आत्मघाती जैकेट पहले हमलावर आतंकी ने करीब छह लोगों को चाकू मारे थे।
राहगीरों ने दिखाई बहादुरी :
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार संदिग्ध आतंकी ने चाकूबाजी करते हुए करीब छह लोग घायल कर दिया। हमलावर दौड़ता हुआ ब्रिज पर पहुंच गया था। फुटेज में दिख रहा है कि पांच राहगीरों ने बहादुरी दिखाते हुए उसे दबोच लिया था। उसके दो मिनट बाद पुलिस वहां पहुंची। बाद में पुलिस ने लोगों को वहां से हटाते हुए उसे गोली मार दी।
प्रधानमंत्री ने की निंदा :
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि वे घटना पर नजर बनाए हुए हैं। घटना के बाद बोरिस अपना दौरा छोड़कर वेस्टमिंस्टर लौट आए हैं। आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। बता दें कि लंदन ब्रिज उन इलाकों में से एक है जहां जून 2017 में आईएसआईएस के आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी। FacebookTwitterShare