Saturday, July 6, 2024
HomeBreaking Newsपहली बार 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया तापमान, आज से कई...

पहली बार 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया तापमान, आज से कई जगह गिर रहा पानी

भोपाल। मध्य प्रदेश में तेज ठंड के साथ ही बेमौसम बारिश ने भी दस्तक दी है। सोमवार को भी कई जगह पानी गिर रहा है। रविवार को आधा दर्जन से अधिक जिलों में पानी गिरा। दिन भर में खरगोन में सबसे ज्यादा 24 मिलीमीटर बारिश हुई। रतलाम में 18, इंदौर में 7, धार में 7, उज्जैन में 3 मिलीमीटर पानी गिरा। इसके अलावा कई जिलों में भी बूंदाबांदी की खबरें हैं। उधर, तापमान में गिरावट का दौर भी लगातार जारी है। शनिवार-रविवार दरमियां रात को प्रदेश की कई जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया।उमरिया में 8.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा छतरपुर जिले के नौगांव में 9.5, जबलपुर में 9.7 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया।आपको बता दें कि एक दिन पहले 25 नवंबर को मध्य प्रदेश में पहली बार तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया था। ग्वालियर में तापमान 9.4 और दतिया 9.6 डिग्री पहुंच गया था।

कहां कितना गिरा पारा

प्रमुख स्थानों की न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो भोपाल में 13.2, ग्वालियर में 11.1, इंदौर में 18.6, दतिया में 10.4, पचमढ़ी में 10.4, राजगढ़ में 12, छिंदवाड़ा में 12.5, खजुराहो में 12, मंडला में 11, सतना में 10.8, सिवनी में 13.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

30 डिग्री के नीचे पहुंचा अधिकतम तापमान

रविवार को न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। प्रदेश की सभी जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस की नीचे आ गया। भोपाल में 27.7, ग्वालियर में 26.4, इंदौर में 25, जबलपुर में 27.4, उमरिया में 28.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

यहां बारिश की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को भी कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास और उज्जैन शामिल हैं। इसके अलावा बुरहानपुर, मंदसौर, खंडवा, रतलाम, सीहोर और हरदा में भी गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। वहीं, नर्मदापुरम, भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, गुना, राजगढ़, बैतूल, जबलपुर सिवनी, नीमच, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन में भी गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS