राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान जे.पी. नड्डा जी ने भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश को डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया था; जिसे हमारे कार्यकर्ताओं ने निर्धारित समय में प्राप्त कर लिया। सदस्यता अभियान के इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी, संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी, प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र सिंह जी, सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय जी सहित सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देता हूँ।