Sunday, September 8, 2024
HomeBreaking Newsगर्लफ्रेंड के चक्कर में पकड़ा गया फरार आरोपी

गर्लफ्रेंड के चक्कर में पकड़ा गया फरार आरोपी

भोपाल। भोपाल में एक अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग गया, वह भागने में सफल भी हो जाता, लेकिन गर्लफ्रेंड के चक्कर में वह फंस गया। पुलिस ने 9 घंटे बाद फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। हमीदिया अस्पताल के ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट से शनिवार सुबह 11:30 बजे हथकड़ी समेत भागे भोपाल सेंट्रल जेल के बंदी को जेल प्रहरियों ने 09 घंटे की मशक्कत के बाद विदिशा रोड के एक ढाबे पर खाना खाते हुए दबोच लिया। प्रहरियों को देखकर वह भागा तो गिरने के कारण उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। रातभर हाथ में दर्द रहने के कारण बंदी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। यहां एक्स-रे रूम में जब जेल प्रहरी उसकी रिपोर्ट ले रहा था तभी बंदी हथकड़ी छीनकर भाग गया था। अस्पताल से उसे भगाने में उसकी गर्लफ्रेंड ने मदद की थी। जेल प्रहरी दीपेश इंगले द्वारा लिफ्ट ऑपरेटर के मोबाइल से बंदी की गर्लफ्रेंड से बात कराने के बाद वह उससे मिलने अस्पताल पहुंची थी। कोहेफिजा पुलिस के मुताबिक जिंसी निवासी नदीम खान (26) जहांगीराबाद थाने का निगरानी बदमाश था। उसके खिलाफ 16 केस दर्ज हैं। बदमाश हमजा बम पर जानलेवा हमले के मामले में अगस्त 2023 में उसे 07 साल की सजा सुनाई गई थी। वह सेंट्रल जेल भोपाल में सजा काट रहा था। जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि रात में नदीम ने हाथ में दर्द की शिकायत की। शनिवार सुबह उसे पांच अन्य बंदियों के साथ हमीदिया अस्पताल भेजा गया था। सुबह 11:30 बजे जेल प्रहरी दीपेश इंगले ने उसका एक्स-रे कराया था। जब दीपेश एक्स-रे ले रहा था, तभी वह भाग निकला। इंगले को सस्पेंड किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k