Sunday, September 8, 2024
HomeBreaking Newsपूर्व विधायक शशांक भार्गव के तकरीबन 1000 समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री के...

पूर्व विधायक शशांक भार्गव के तकरीबन 1000 समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री के सामने ली कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता।

पिछले दिनों शशांक भार्गव ने भोपाल पहुंचकर थामा था भाजपा का दामन – आज इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी साधना सिंह चौहान भी रहे मौजूद- विदिशा विधायक मुकेश टंडन भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन भी रहे मौजूद:

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस के लगभग 1000 कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल.. आज शाम 5 बजे के लगभग पूर्व विधायक शशांक भार्गव के निवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा हैं…

बता दे की कुछ दिन पहले ही शशांक भार्गव ने भी भाजपा की सदस्यता ली थी और उस समय उन्होंने घोषणा की थी कि भाजपा के कुनबे को बढ़ाने के लिए कांग्रेस के अन्य सदस्य भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं….. आज शशांक भार्गव के निवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विदिशा विधायक मुकेश टंडन, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, साधना सिह चौहान सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में 1000 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं….

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहां की शशांक भार्गव विदिशा कांग्रेस का पर्याय रहे हैं नरेंद्र मोदी की नीति और विकास से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है हम सब मिलकर विदिशा के विकास के लिए काम करेंगे… वहीं देर शाम को रंगी स्थिति बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर आयोजित होली मिलन समारोह में भी शिवराज सिंह चौहान पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन को चंदन लगाकर होली की शुभकामनाएं दी दौरान भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

Byte : शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k