Saturday, February 22, 2025
HomeBreaking Newsयोगा क्लास में स्टेज परफॉर्मेंस देते हुए बलबीर सिंह छाबड़ा का...

योगा क्लास में स्टेज परफॉर्मेंस देते हुए बलबीर सिंह छाबड़ा का अचानक निधन….

इंदौर के एक योगा केंद्र में मां तुझे सलाम पर प्रस्तुति देते हुए रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे जमीन पर गिर पड़े लेकिन वहां लोग तालियां बजा रहे थे। दर्शकों को लगा कि ये भी उनके परफॉरमेंस का हिस्सा है। वे जब नीचे गिरे तब उनके हाथ में तिरंगा था। अस्पताल लाया गया जहां मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने अंतिम संस्कार से पहले आंखें, त्वचा और अन्य अंगदान किए…..

फूटी कोठी स्थित अग्रसेन धाम पर आस्था योग क्रांति अभियान द्वारा नि:शुल्क योग शिविर आयोजित किया गया था। इसमें युवाओं को योग से जोड़ने का उद्देश्य रखा था। इसी दौरान स्टेज पर तिरंगा लेकर एक गाने पर छाबड़ा प्रस्तुति दे रहे थे। तभी वे स्टेज पर अचानक लड़खड़ाकर गिरे। कुछ सेकेंड तक यूं ही मूर्छित रहे। लोगों को लगा कि वे परफॉर्म कर रहे हैं तो वे पहले की तरह ही तालियां बजाते रह गए। बाद में पास खड़े एक शख्स ने उनको उठाने की कोशिश की तो पता चला कि वे बेसुध हो गए हैं। बाद में मौत की पुष्टि हुई।

एक्सटेंशन – एक्ट करते हुए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k