Thursday, September 19, 2024
HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री ने मकर-संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल, भोगली, बिहू और पौष पर्व पर दी...

मुख्यमंत्री ने मकर-संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल, भोगली, बिहू और पौष पर्व पर दी बधाई

भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मकर-संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल, भोगली, बिहू और पौष पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि हमारे देश में मनाए जाने वाले त्यौहार अनेकता में एकता को परिभाषित करते हैं। मकर-संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल आदि त्यौहार और उत्सव प्रकृति के साथ हमारे संबंधों को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में किया पौध-रोपण
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में नीम, गुलमोहर और शहतूत के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ फाइन वर्क समाज सेवी संस्था, नर्मदापुरम की अध्यक्ष सुश्री सीमा कैथवास, श्री राजीव अग्रवाल, सुश्री अंकिता उपाध्याय, श्री सुरेश सिंह अरोरा और श्री योगेश सिंह राजपूत ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता श्री कुणाल श्रीवास्तव, श्री अशोक मीना, श्री अंकित श्रीवास्तव, श्री सतीश विश्वकर्मा और श्री अंतिम साहू ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member