Sunday, September 8, 2024
HomeBreaking NewsBigg Boss में सेक्स का खेल : सांपों के जहर से होता...

Bigg Boss में सेक्स का खेल : सांपों के जहर से होता था नशा, एल्विश यादव करते थे लड़कियों की सप्लाई

मुंबई। प्रसिद्ध टीवी शो बिग बॉस (Big Boss) अब सेक्स के संकट में फंस गया है। बिग बॉस विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) और उनके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एल्विश और उनके साथियों पर रेव पार्टियों में नशे के लिए सांप का जहर पहुंचाने का आरोप लगा है। एल्विश पर आरोप लगे हैं कि वह रेव पार्टियों के लिए लड़कियों की सप्लाई भी करता था। पुलिस ने 6 तस्करों को भी पकड़ा है और एफआईआर में एल्विश यादव का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि सेक्टर 51 सैफरन वेंडिंग विला में रेव पार्टी की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम जॉइंट रेड मारी थी। रेड के दौरान जहरीले सांपों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था। पकड़े गए तस्करों में BIG BOSS फेम एल्विश यादव का भी नाम शामिल है। एल्विश यादव की गैंग पार्टियों में सांपों के जहर सप्लाई करती थी और मोटी रकम वसूलते थे। वन विभाग ने 9 जहरीले सांप भी बरामद किए है। आरोपियों के पास से 20 से 25 ML नशीला जहर भी बरामद किया गया है। बरामद किये गए सांपों में पांच कोबरा, दो दोमुहे सांप, एक लाल सांप, एक अजगर शामिल हैं। आपको बता दें कि भाजपा सांसद मेनका गांधी की ओर से संचालित संस्था पीएफए की तरफ से पुलिस और वन विभाग को सूचना मिली थी कि नोएडा में नशे के लिए रेव पार्टी में सांपों के जहर का इस्तेमाल हो रहा है। इसके साथ ही कहा गया था कि यूट्यूबर एलवीश यादव इन रेव पार्टियों में वीडियो शूट करते हैं। साथ इन पार्टियों में विदेशी लड़कियों के शामिल होने की भी शिकायत की गई थी। इसके बाद जांच में यह खुलासा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k