नई दिल्ली, ब्यूरो। देश के पूर्वोत्तर तीन राज्यों में के विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा की वापसी तय है। वहीं, मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की NPP सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। ज्यादातर सीटों पर रिजल्ट आ गए हैं और कई पर राजनीतिक दलों ने बढ़त बना ली है। दोनों आधार पर जो तस्वीर सामने आ रही है, उसके मुताबिक नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 36 और त्रिपुरा में 34 सीटें मिल रही हैं। मेघालय में NPP के खाते में अभी 25 सीटें आ रही हैं। वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया था। मेघालय में हंग असेबंली के आसार जाहिर किए गए थे। हालांकि, संगमा यहां पर मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं। तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी सीटों पर जीते। त्रिपुरा में माणिका साहा को पश्चिम त्रिपुरा की नगर बरदोवाली, मेघालय में कॉनराड संगमा को वेस्ट गारो हिल्स की दक्षिण तुरा (ST) सीट से और नगालैंड में नेफ्यू रियो को कोहिमा की नॉर्दन अंगामी II (ST) सीट पर जीत मिली।