Wednesday, October 23, 2024
HomestatesChhattisgarhChhattisgarh News In Hindi : Congress also dominates in district panchayats, rounding...

Chhattisgarh News In Hindi : Congress also dominates in district panchayats, rounding up to become president in 20 out of 27 elections tomorrow | कांग्रेस का जिला पंचायतों में भी दबदबा, 27 में से 20 में अध्यक्ष बनाने के लिए गोलबंदी, चुनाव कल

  • सभी जिलों को मिलाकर 400 जिला पंचायत सदस्य जिनमें 223 कांग्रेस से
  • विधानसभा और नगरीय चुनाव के बाद अब पंचायतों में भी बड़ी जीत की तैयारी

Dainik Bhaskar

Feb 12, 2020, 11:46 PM IST

रायपुर. विधानसभा और नगरीय चुनाव में जीत का सिलसिला कायम रखने के बाद कांग्रेस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी परचम लहराया है। गैरदलीय अाधार पर हुए प्रदेश के जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन की तैयारी में है। प्रदेश में 27 जिला पंचायतें हैं, जिनमें कांग्रेस ने 20 पर अपने अध्यक्ष बिठाने की तैयारी कर ली है। तीन जिला पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष बन सकते हैं, जबकि बाकी 4 जिलों में बहुत कम अंतर के कारण अध्यक्ष पद दोनों में से किसी भी दल के पाले में जा सकता है। हर जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव शुक्रवार, 14 फरवरी को होंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जिलों पंचायत आैर जनपद पंचायतों में एकतरफा जीत हासिल की है। 

223 सीटों पर कांग्रेस समर्थित सदस्य
प्रदेश के 27 जिला पंचायतों के कुल 400 सदस्यों के लिए हुए चुनाव में 223 सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार चुनाव जीतकर आए हैं। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की  संख्या 151 है।अन्य पार्टियों के 15 सदस्य हैं तो 11 निर्दलीय भी जीतकर अाए हैं। कांग्रेस ने बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सरगुजा, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, कांकेर, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा समेत 14 जिलों में जहां एकतरफा जीत हासिल की है तो वहीं 6 जिलों में बढ़त के साथ चुनाव जीते हैं। वहीं भाजपा ने बलरामपुर, जशपुर, बस्तर सहित तीन जिलों में ही अपना अध्यक्ष बनाने जा रही है। 

24 फरवरी को पहली बैठक

जिला पंचायतों के अध्यक्ष आैर उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम के साथ ही पहली बैठक की तिथि भी घोषित कर दी गई है। शुक्रवार 14 फरवरी को चुनाव होने के बाद जिला पंचायतों की पहली बैठक 24 फरवरी आयोजित की जाएगी।

रायपुर समेत 4 में खींचतान
राजधानी रायपुर समेत तीन जिला पंचायतों में उठापटक हो सकती है, हालांकि तीनों में ही कांग्रेस अपना अध्यक्ष बनाने का दावा कर रही है। रायपुर में भाजपा के 9 तो कांग्रेस के 7 सदस्य चुनाव जीतकर आए हैं। संख्या बल के आधार पर भाजपा का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, लेकिन कांग्रेस नेताआें का कहना है कि अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का ही कब्जा होगा। वहीं कवर्धा, राजनांदगांव में दोनों ही पार्टियों के बराबर सदस्य चुनकर आए हैं, जबकि दंतेवाड़ा में भाजपा कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा मजबूत दिख रही है।

आज जनपदों में चुनाव
प्रदेश के सभी 146 जनपद पंचायतों में अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का चुनाव गुरुवार को होगा। अध्यक्ष आैर उपाध्यक्षों के चुनाव के बाद आज ही प्रथम बैठक की सूचना जारी की जाएगी। जनपद पंचायतों का पहली बैठक 18 फरवरी को होगी। कांग्रेस आैर भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों ने अपने पर्यवेक्षक घोषित कर दिए हैं। जिला पंचायतों की तरह जनपद पंचायतों में भी कांग्रेस समर्थित अध्यक्षों आैर उपाध्यक्षों की संख्या काफी अधिक है।

जिनके ज्यादा सदस्य, वही उम्मीदवार
कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला पंचायतों के अध्यक्ष आैर उपाध्यक्षों के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इनमें मंत्री से लेकर विधायक सभी को अध्यक्ष आैर उपाध्यक्ष के प्रत्याशी चुनने की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीसी ने सभी पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि जिला पंचायतों में जिस नेता के पक्ष में ज्यादा सदस्य में होंगे, उनका नाम ही अध्यक्ष आैर उपाध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया जाए। कहीं पर भी विवाद की स्थिति निर्मित न हो इसका भी ख्याल रखने को कहा गया है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100