Wednesday, February 5, 2025
HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी में मुड़वारा विधानसभा बूथ स्तरीय संगठन पर्व को किया संबोधित

कटनी जिले के लिए वरदान साबित होगी बहोरीबंद सिंचाई परियोजना – डॉ. मोहन यादव*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संगठन पर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत व परिश्रम से भाजपा ने पिछले चुनावों में इतिहास बनाने का कार्य किया है। संगठन पर्व में भी इसी तरह मेहनत कर लक्ष्य से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर इतिहास बनाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और मध्यप्रदेश की सरकार लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। आज ही बहोरीबंद में करीब 1100 करोड़ की सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखी है। यह परियोजना बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सिंचाई के लिए नर्मदा जल पहुंचाने के लिए शुरू की गई है। इस परियोजना से 151 गांवों की 32 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि नर्मदा जल से सिंचित होगी, जिससे बहोरीबंद तहसील के 86 गांव, स्लीमनाबाद तहसील के 43 गांव, रीठी तहसील के 17 और कटनी के पांच गांव लाभान्वित होंगे। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी।

*प्रधानमंत्री जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर कलंक मिटाने का कार्य किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने आंदोलन किया और अपना बलिदान दे दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जैसे ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनी जम्मू-कश्मीर से धारा 370, 35-ए हटाकर कलंक मिटाने का कार्य किया है। स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी को याद करते हुए मुख्यंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी कोर समिति, इकाई का गठन और हमारे कार्यकर्ता के महत्व को लेकर स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी ने कहा था कि “ये दायित्व तो बदलते रहेंगे’’। अटलजी ने पांच-पांच प्रधानमंत्रियों के साथ 50 साल तक विपक्ष के नेता के तौर पर अपनी पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का कार्य किया।*भाजपा का हर कार्यकर्ता समर्पित, रचेंगे इतिहास – श्री विष्णुदत्त शर्मा

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन पर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित है। जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हों, उस पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए कोई लक्ष्य बड़ा नहीं हो सकता। आप सभी भाजपा कार्यकर्ता हर लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम हैं। मैं आप सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि संगठन पर्व को भी चुनाव की तरह लें और घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मध्यप्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं और उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, हम सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन पर्व में भी इतिहास रचने का कार्य करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता टोली बनाकर गांव-गांव, गली, माहेल्ले और मजरे-टोलों में जाएं और देश को मजबूत बनाने, भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएं।*

गणेश चौक स्थित विघ्नहर्ता मंदिर में की पूजा अर्चना*

संगठन पर्व कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा कटनी के गणेश चौक स्थित विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेशजी के मंदिर में पूजन-अर्चन कर यहां विरातिज भव्य गणेश प्रतिका की आरती की।संगठन पर्व कार्यक्रम में कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक श्री संदीप जायसवाल, श्री धीरेन्द सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री पीताम्बर टोपनानी, श्री रामरत्न पायल, श्री शशांक श्रीवास्तव व संगठन पर्व जिला प्रभारी श्री संजय साहू सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को कटनी जिले के अरिंदम होटल में मुड़वारा विधानसभा के बूथ स्तरीय संगठन पर्व को संबोधित कर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलायी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रित दल है। भाजपा के अंदर पहले लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सदस्यता अभियान चलता है और फिर लोकतांत्रिक तरीके से संगठन का निर्माण होता है। कार्यकर्ता उस बीज की तरह है जो मुट्ठी में बंद हो जाता है, लेकिन समय आने पर वटवृक्ष बनकर लोगों को छांव देता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। आप सभी कार्यकर्ता चुनावों की तरह संगठन पर्व में इतिहास बनाने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने में जुट जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनीष गट्टानी को सदस्यता दिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन ने भी संबोधित किया।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k