G 20 के अंतर्गत सी-20 सर्विस समिट 2023 का हुआ समापन, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने सेवा योगी का किया सम्मान
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में जी-20 के सिविल सेवा समिट के दौरान अनेक समाजसेवियों को सम्मानित किया। सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 सेवा योगियों में राजधानी भोपाल के युवा समाजसेवी शिवराज सिंह चौहान का भी सम्मान किया गया।
इनका किया गया सम्मान
इन सेवा योगियों में डॉ. अंबर पारे, जीशान निज़, प्रमांशु शुक्ला, मोहन सोनी, सैयद शाहिद मीर, मनीष भावसार, सुनीता भुविस्टाले, शिवराज कुशवाहा, पद्मश्री उमाशंकर पांडे, पूनम चंद गुप्ता, पराग दीवान, जयराम मीना, रीतेश क्षोत्रिय, विनोद तिवारी, डॉ. सपन कुमार (पत्रलेख) और दीप माला पांडे शामिल हैं।
परोपकार और सेवा की प्रेरणा बहुत जरूरी: शिवराज सिंह चौहान
सीएम शिवराज ने कहा कि मन और आत्मा के सुख को प्राप्त करने का भाव परोपकार और सेवा कार्य की प्रेरणा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इससे जुड़े व्यावहारिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए उदाहरण भी प्रस्तुत किए।
मुख्यमंत्री मूलतः सेवा योगी: डॉ. सहस्रबुद्धि
इस आयोजन में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे सहित अनेक अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान मूलतः सेवा योगी है। दो दशक से प्रदेश की सेवा करते हुए जनता के साथ अपनत्व का रिश्ता बनाया है। भारत में हुए सेवा सम्मेलन में वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश पूरे विश्व को प्रेरणा देगा।
कौन हैं शिवराज कुशवाहा
शिवराज सिंह कुशवाहा राजधानी भोपाल ही नहीं, पूरे मध्य प्रदेश में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय युवा हैं। यूं तो शिवराज कुशवाहा वर्ष 2001 में अपनी किशोरावस्था से समाज के प्रति समर्पित रहे हैं। प्रौढ़ शिक्षा, महिला स्वयं सहायता समूह के साथ कार्य किया। लेकिन अब उनके आयामों को विस्तार मिला है। वर्तमान में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले शिवराज बच्चों के विषय, महिला, कृषि एवं पर्यावरण, नशामुक्ति, जैसे कई क्षेत्रों में अपना दखल रखते हैं। उन्हें वर्ष 2016 में यूथ आइकन अवॉर्ड भी मिल चुका है। सामाजिक न्याय विभाग में नामांकित सदस्य हैं। वर्ष 2014 से किन्नर समाज को मुख्य धारा में में लाने के लिए कार्य किया, उन्हें ट्रांसजेंडर बोर्ड भोपाल में बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया। वंचित एवं समाज में पिछड़े लोगो को निःशुल्क कानूनी सहायता देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर में पी.एल.व्ही के रूप में जुडकर कार्य कर रहे हैं।