हिंदुओं के चढ़ावे से हिंदू बेटियों के घर बसाये जाएं: पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर महराज ने कन्या विवाह महा महोत्सव के लिए चयनित 251 कन्याओं की जारी की सूची108 कन्या आदिवासी समाज,143 सभी समाजो से चुनी गई बेटियांनोट: इस समाचार के साथ फोटो 08 लगाएं।
छतरपुर। करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पर्व पर विशाल कन्या विवाह महा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में 251 बेटियों को परिणय सूत्र में बांधा जाएगा। जिन बेटियों को विवाह के लिए चयनित किया गया है उनकी सूची बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया के समक्ष जारी की। इस विवाह में 108 बेटियां आदिवासी समाज से हैं वहीं 143 बेटियां सभी समाजों से चयनित की गई है । उन्होंने कहा कि इन चयनित बेटियों को धर्मपीठ, राजपीठ सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग सुखी जीवन का आशीर्वाद देंगे। महाराज श्री ने कहा कि मंदिरों में लाखों- करोड़ों रुपए का दान हिंदू देते हैं इसलिए मिलने वाला दान हिंदू बेटियों के घर बसाने में उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है की मंदिरों को अधिग्रहण से बाहर निकला जाए।इस तरह चुनी गईं 251 बेटियांमीडिया के सामने चयनित की गई कन्याओं की सूची जारी करते हुए महाराज श्री ने बताया कि 1000 से अधिक फॉर्म आए थे जिन फॉर्म की बारीकी से जांच करने के बाद 251 बेटियों को धाम से विवाह के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि 22 से 24 हजार किलोमीटर की यात्रा करने के बाद सर्वे टीम ने सूची तैयार की है।
एक महीने तक 60 लोगों की टीम द्वारा सर्वे कार्य किया गया। ग्रामीण, पड़ोसियों, जनप्रतिनिधियों आदि से पूछने के बाद जो मानदंड निर्धारित किए गए थे उनके आधार पर 251 बेटियां विवाह के लिए चयनित की गईं हैं। इन बेटियों में कई ऐसी बेटियां हैं जो अनाथ है, कुछ ऐसी भी है जो मातृ पितृ हीन है। दिव्यांग बेटियों को भी विवाह के लिए चयनित किया गया है।नौ राज्यों से चुनी गई विवाह के लिए कन्याएंबागेश्वर धाम में होने वाले विशाल महा महोत्सव में जिन 251 कन्याओं का विवाह किए जाने हेतु चयन किया गया है उनमें नौ राज्यों की कन्याएं शामिल है सबसे ज्यादा 209 कन्याएं मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उड़ीसा तथा छत्तीसगढ़ से आए आवेदन फार्मो की जांच करते हुए विवाह के मानदंड पूरे करने पर गरीब बेटियों को परिणय सूत्र में बांधे जाने हेतु चयनित किया गया है। महाराज श्री का संकल्प है कि कोई भी बेटी अपने आप को अनाथ और गरीब महसूस ना करें।दिव्यांग 4, अनाथ 54, पितृहीन हैं 94 बेटियांविवाह के लिए जिन बेटियों को चयनित किया गया है वह वास्तव में इसी योग्य थी क्योंकि चार ऐसी बेटियां हैं जो दिव्यांग है 54 बेटियों के सर से माता-पिता का साया उठ चुका है 94 बेटियों के पिता नहीं है मात्रहीन बेटियों की संख्या 12 है वहीं अत्यंत गरीब 87 परिवार की बेटियों को चयनित किया गया है। कई ऐसी बेटियां है जो न केवल अत्यंत निर्धन परिवार से आती है बल्कि उनके माता-पिता या तो गंभीर बीमारी से पीडि़त है या फिर वह कुछ करने में सक्षम नहीं है। एक बेटी के पिता कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका सपना है कि वह अपने जीते जी बेटी को बागेश्वर धाम से खुशी-खुशी उसकी ससुराल विदा करे। महाराज श्री ने इस बेटी को विवाह के लिए चयनित किया है। महाराज श्री ने कहा कि सभी बेटियों का भाग्य महाशिवरात्रि पर्व पर चमकेगा।
24 को ग्रेट खली मचाएंगे खलबलीजाने माने रेसलर द ग्रेट खली ने बागेश्वर धाम आकर सोमवार को महाराज श्री का आशीर्वाद लिया। कन्या विवाह की चल रही तैयारी के बारे में चर्चा की। उन्होंने मंच से घोषणा की कि सामूहिक विवाह महोत्सव के दौरान 24 फरवरी को जबरदस्त फाइट की जाएगी। उन्होंने कहा कि 24 को सीडब्ल्यूसी होगा। खेलों में रुचि रखने वाले लोगों को इस कार्यक्रम से प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा की कुश्ती में हाथ आजमाने वाले युवाओं को प्रेरणा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम रखा जा रहा है। ग्रेट खली ने कहा कि महाराज श्री ने युवाओं को नशे से बाहर रखने के जो प्रयास किए हैं उन्हीं का परिणाम है कि आज युवा धर्म से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा सक्षम होंगे तो वह अपनी ताकत राष्ट्र के विकास में लगाएंगे।
इन बेटियों के होंगे हाथ पीले26 फरवरी महाशिवरात्रि को बागेश्वर धाम पर आयोजित कन्या विवाह महोत्सव में जिन बेटियों के विवाह आयोजित किए जाने हैं उनमें कंचन पुत्री सोमल कुमरे छिंदवाड़ा, रमिया पुत्री संतोष गोंड पन्ना, रूबी पुत्री कैलाश आदिवासी छतरपुर, मालती पुत्री दयाराम आदिवासी छतरपुर, पूजा पुत्री स्व. धनीराम आदिवसी टीकमगढ़, सुमन पुत्री स्व. मनीराम आदिवासी छतरपुर, दुर्जी बाई पुत्री श्यामलाल छतरपुर, पूजा पुत्री दीनानाथ कोंदर छतरपुर, पूजा बाई पुत्री डाल सिंह गौड़ दमोह, गीता पुत्री स्व. धनीराम आदिवासी छतरपुर, सीता पुत्री त्रिलोक सौंर सागर, पूजा पुत्री राजकुमार धुर्वे छिंदवाड़ा, तीजा पुत्री स्व. रामप्रसाद आदिवासी छतरपुर, तमन्ना पुत्री रूप सिंह शिवपुरी, द्राप्ती पुत्र स्व. राजू भुमिया कटनी, आराधना पुत्री स्व. वीरन सिंह जबलपुर, राधा पुत्री स्व. बलराम नेटी मंडला, रूपा पुत्री जानकी प्रसाद कोंदर पन्ना, उमा भारती पुत्री स्व. राम सजीवन कोंदर पन्ना, सुखदेवी पुत्री इदवार सिंह आदिवासी छतरपुर, गनेशी पुत्री मोहन गौंड़ सागर, मोहिनी पुत्री स्व. किशोरी लाल ठाकुर नरसिंहपुर, सोनिका बैगा पुत्री झीनों ओसा सिवनी, कु. रामकुमार पैंकरा पुत्री स्व. पवन कुमार सूरजपुर, लक्ष्मी पुत्री गंधर्व गौंड़ रायसेन, कृष्णा पुत्री रतिराम आदिवासी सागर, केशर बाई पुत्री प्यारे लाल आदिवासी छतरपुर, ममता पुत्री स्व. गोरा गौड़ छतरपुर, गायत्री पुत्री रामप्रसाद सौंर छतरपुर, बबीता पुत्री गणेश आदिवासी छतरपुर, रानी पुत्री लखन कोंदर छतरपुर, छाया पुत्री स्व. रतिराम गौंड़ पन्ना, नीतू पुत्री स्व. कैलाश आदिवासी छतरपुर, सुनीता देवी पुत्री सुखदीन आदिवासी पन्ना, यशोदा पुत्री स्व. स्वामी कोंदर पन्ना, शीलू पुत्री स्व. जगदीश प्रसाद गौंड़ जबलपुर, माना देवी पुत्री स्व. भूरा कोंदर छतरपुर, रानी पुत्री दशस्थ कोंदर पन्ना, क्रांति पुत्री रज्जु आदिवासी छतरपुर, कमली पुत्री रज्जू आदिवासी छतरपुर, पानाबाई पुत्री कृपालराज गौंड़ छतरपुर, शिवानी पुत्री स्व. आशाराम आदिवासी श्योपुर, तारा पुत्री स्व. कलुआ आदिवासी छतरपुर, अर्चना पुत्री स्व. रोहित कौल कटनी, पिंकी देवी पुत्री स्व. दुर्जी आदिवासी छतरपुर, भावना पुत्री कल्याण सिंह आदिवासी छतरपुर, बर्षा पुत्री रामलाल कौल सतना, मधु पुत्री रमेश आदिवासी विदिशा, राधा पुत्री रामगोपाल आदिवासी छतरपुर, रानी पुत्री भगवानदास आदिवासी पन्ना, रीना पुत्री स्व. दयाराम आदिवासी दमोह, सरस्वती पुत्री सूरज कौन मैहर, निर्मला पुत्री स्व. भरा भाभोर अलीराजपुर, रागिनी पुत्री भगवानदास आदिवासी टीकमगढ़, दुर्गा पुत्री तेजराम मुनिया इंदौर, माया पुत्री नौनेलाल कोंदर पन्ना, रितु पुत्री स्व. मांगीलाल मीणा उदयपुर, निर्मला पुत्री भादू काकोडिय़ा बैतूल, अनीता पुत्री स्व. कारेलाल कोंदर छतरपुर, कृष्णाबाई पुत्री उधम सिंह सहरिया गुना, मीरा पुत्री स्व. जमुना कोंदर पन्ना, वर्ष पुत्री मोहन आदिवासी छतरपुर, आंचल पुत्री कमलेश कौल सतना, सीता पुत्री कन्हैया आदिवासी छतरपुर, आरती पुत्री हरिराम आदिवासी छतरपुर, अनीता पुत्री किशोरी लाल आदिवासी छतरपुर, रेखा पुत्री लल्लू आदिवासी छतरपुर, वंदना पुत्री स्व. राधाचरण सौंर छतरपुर, रेखा पुत्री स्व. लक्ष्मण आदिवासी छतरपुर, दसौदा पुत्री नथुआ आदिवासी छतरपुर, पूजा पुत्री सीताराम आदिवासी रायसेन, कीर्ति पुत्री सुनील उईके होशंगाबाद, विनीता पुत्री सोमालाल नर्मदापुरम, सृष्टि पुत्री मोहन गौंड़ नरसिंहपुर, मनीषा पुत्री बलराम बरकड़े मंडला, सुलेखा पुत्री रामकुमार धुर्वे बालाघाट, मंजू पुत्री संतोष कौल जबलपुर, कविता पुत्री स्व. प्रकाश संसिया पन्ना, रेशमा पुत्री स्व. रामभरोसी आदिवासी छतरपुर, पार्वती पुत्री सोहन भोगता हजारीबाग, कुसुम पुत्री दयाराम कोंदर छतरपुर, द्रोपती पुत्री स्व. परमलाल आदिवासी छतरपुर, संगीता पुत्री स्व. मुन्नालाल मरकाम कवर्धा, रेशमा पुत्री दयाराम आदिवासी टीकमगढ़, ईशा पुत्री रामकिशन आदिवासी टीकमगढ़, वंदना पुत्री रामकिशन आदिवासी टीकमगढ़, सीमाबाई पुत्री हरछठिया भुमिया पन्ना, किरण पुत्री स्व. गिरधारी आदिवासी छतरपुर, लक्ष्मी पुत्री दलू कौंदर छतरपुर, मनीषा पुत्री रामपाल आदिवासी छतरपुर, संगीता पुत्री नरेंद्र सिंह सतना, लक्ष्मीबाई पुत्री जुगराज सिंह पन्ना, पूजा पुत्री गणपत आदिवासी टीकमगढ़, विदिया पुत्री रामचरण गौंड़ टीकमगढ़, प्रीति पुत्री रंगीलाल गौंड़ सतना, धनेश्वरी पुत्री स्व. समर बहादुर सिंह धुर्वे अनूपपुर, वर्षा पुत्री धनराज रेंगर नीमच, नैना पुत्री रामस्वरूप आदिवासी लखनऊ, पूजा पुत्री वि_ल ढबले नासिक, रजनी पुत्री मुन्ना गौंड शहडोल, कंचन कुमारी पुत्री स्व. ब्रह्मदेव चौधरी सीतामढ़ी, आरती पुत्री स्व. बाला प्रसाद सेन छतरपुर, आंचल पुत्री स्व. कमलेश रैकवार छतरपुर, पूजा पुत्री कलुआ रैकवार छतरपुर, लक्ष्मी पुत्री सीताराम रैकवार छतरपुर, राखी पुत्री स्व. मूलचंद सेन छतरपुर, सीता पुत्री स्व. गोविंददास प्रजापति छतरपुर, सेजल पुत्री स्व. सुरेश चौरसिया छतरपुर, गीता पुत्री स्व. जुजन रैकवार छतरपुर, किरण पुत्री स्व. रामचरण बरार छतरपुर, वंदना पुत्री स्व. पप्पू खंगार विदिशा, आरती पुत्री स्व. बलराम पंथी विदिशा, क्रांति पुत्री रामदास रैकवार सागर, शालिनी पुत्री स्व. रामनारायण शर्मा सागर, रुचि पुत्री स्व. लखन चढ़ार सागर, रिया पुत्री संतोष रजक सागर, अंजुमन पुत्री स्व. मुन्नालाल कोरी झांसी, माया पुत्री स्व. चंद्रभान कोरी झांसी, स्नेहा पुत्री स्व. अखिलेश नापित टीकमगढ़, सपना पुत्री स्व. मोहनलाल वंशकार टीकमगढ़, अंजलि पुत्री स्व. राजेंद्र बाल्मिक पन्ना, मानसी पुत्री कलन यादव पन्ना, सावित्री पुत्री स्व. मुन्नी साहू पन्ना, राधा पुत्री स्व. विद्दू रैकवार पन्ना, रेशमा पुत्री स्व. रमेश नामदेव ललितपुर, रोहिणी पुत्री स्व. वृंदावन हमीरपुर, भारती पुत्री स्व. सुनीता रैकवार जबलपुर, प्रिया पुत्री श्यामसुंदर साहू भोपाल, पूर्वी पुत्री स्व. कोक सिंह रावत शिवपुरी, काजल पुत्री स्व. जगदीश रैकवार महोबा, जानकी पुत्री स्व. भैरव बांदा, गीताबाई पुत्री स्व. मानक कुर्मी दमोह, नंदिनी पुत्री स्व. लखन लाल तिवारी दमोह, प्रभा पुत्री स्व. समय करण नागर सतना, दुर्गा पुत्री स्व. सुरेश सोंधिया सतना, योगिता पुत्री नारायण राजपूत मुंगेली, काजल पुत्री स्व. राममिलन आरख बांदा, दीपिका सराठे नाई पुत्री स्व. छुट्टू छिंदवाड़ा, गोमती पुत्री स्व. कलकू महोबा, सोमवती पुत्री स्व. अजुद्दी महोबा, सीमा पुत्री स्व. कालीचरण रैकवार महोबा, पिंकी पुत्री स्व. जगमोहन पटेल दमोह, नीता देवी पुत्री स्व. रामतीरथ झांसी, अंजलि पुत्री स्व. रामस्वरूप परिहार रायसेन, निर्मला पुत्री स्व. रामकुमार वर्मा अमेठी, द्रोपती पुत्री लक्ष्मण अहिरवार छतरपुर, राधा पुत्री स्व. हलकन कुशवाहा छतरपुर, नीतू पुत्री स्व. महेश सेन छतरपुर, अंजू पुत्री विश्वनाथ अनुरागी छतरपुर, रामसखी पुत्री स्व. कालीचरण अहिरवार छतरपुर, प्रीति देवी पुत्री स्व. रामस्वरूप अहिरवार छतरपुर, गायत्री पुत्री स्व. बृजेश नामदेव छतरपुर, मनीषा पुत्री स्व. लालचंद अहिरवार छतरपुर, प्रियंका पुत्री स्व. अशोक कुशवाहा छतरपुर, संगीता पुत्री पन्नालाल हरिजन छतरपुर, माधवी पुत्री स्व. देवनारायण शिवहरे छतरपुर, आरती पुत्री स्व. पप्पू रैकवार छतरपुर, माही पुत्री स्व. काशीराम रैकवार छतरपुर, रोशनी पुत्री स्व. जगदीश अनुरागी छतरपुर, हीरा पुत्री स्व. बिना अहिरवार छतरपुर, उमा पुत्री स्व. जुगल किशोर कुशवाहा छतरपुर, पूजा पुत्री बाबूलाल अनुरागी छतरपुर, दीपाली पुत्री संतोष जोशी छतरपुर, प्रीति पुत्री स्व. जीवन कुशवाहा छतरपुर, रुक्मण पुत्री स्व. बृजलाल रैकवार छतरपुर, सीमा पुत्री स्व. बालकिशन अहिरवार छतरपुर, क्रांति पुत्री स्व. रामदीन रैकवार छतरपुर, सुषमा पुत्री सिब्बू पटेल छतरपुर, सुमित्रा पुत्री स्व. काशीराम अनुरागी छतरपुर, भारती पुत्री स्व. कमलेश सोनी नरसिंहपुर, रोशनी पुत्री स्व. पन्नालाल अहिरवार छतरपुर, संजो पुत्री स्व. चिंता पाल छतरपुर, सोनम पुत्री स्व. राजू रैकवार छतरपुर, निकिता पुत्री स्व. रामकिशन अहिरवार छतरपुर, रुक्मणी पुत्री भगवानदास रैकवार छतरपुर, सोनिया पुत्री स्व. विजय राजपूत छतरपुर, निकिता पुत्री जगदीश साहू छतरपुर, बबली पुत्री शिव प्रसाद शुक्ला छतरपुर, कंचन पुत्री स्व. विष्णु कुशवाहा छतरपुर, नेहा पुत्री स्व. सुखलाल रैकवार छतरपुर, दीपाली पुत्री स्व. अनिल पाठक छतरपुर, सलोनी पुत्री घनश्याम कोरी छतरपुर, रीमा पुत्री स्व. चंदन सिंह रैकवार विदिशा, काजल पुत्री स्व. हरचरण वंशकार सागर, डाली पुत्री सुरेंद्र ठाकुर सागर, दीपा पुत्री स्व. संजीव कोरी झांसी, कविता पुत्री आसाराम कुशवाहा झांसी, वंदना पुत्री स्व. रामलाल कुम्हार टीकमगढ़, प्रियंका पुत्री स्व. मुन्नालाल वंशकार टीकमगढ़, गीता पुत्री स्व. सीताराम पटेल पन्ना, चंपा सरकार पुत्री स्व. मनजीत सरकार पन्ना, प्रियंका पुत्री स्व. कमलू प्रसाद यादव पन्ना, गीता पुत्री स्व. हीरालाल विश्वकर्मा पन्ना, सीता पुत्री स्व. जीवनलाल चौधरी पन्ना, प्रियंका पुत्री स्व. विनोद तिवारी पन्ना, अंजलि पुत्री स्वर्गीय बृजेश झा ललितपुर, रोशनी पुत्री स्व. प्रेम रैकवार ललितपुर, अंजलि पुत्री जवाहर अनुरागी हमीरपुर, देवकी पुत्री स्व. बेदी लाल अहिरवार जबलपुर, माया पुत्री स्व. कोमल कुशवाहा भोपाल, राधा पुत्री स्व. लक्ष्मी विश्वकर्मा निवाड़ी, कल्पना पुत्री हरिदास अठया दमोह, प्रांशी पुत्री गोपी रैकवार दमोह, विशाखा पुत्री स्व. कमलेश जाटव दमोह, लक्ष्मी पुत्री रामधनी कुशवाहा सतना, मंजू पुत्री राजेश प्रजापति सतना, ममता पुत्री स्व. रामवृक्ष वाराणसी, श्वेता पुत्री स्व. लक्ष्मी नारायण नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, सरस्वती पुत्री स्व. उम्मेद जालौन, श्वेता पुत्री अवधेश साहू हरदोई, करुणा पुत्री राजेश साउथ दिल्ली, प्रिया पुत्री स्व. सुनील मिश्रा कानपुर देहात, किरण पुत्री स्व. इंद्रभान दाहिया रीवा, रुक्मणी पुत्री स्व. लाल राम चंदेल गुना, प्रियंका पुत्री रज्जू प्रसाद लोधी टीकमगढ़, ज्योति पुत्री स्व. श्यामलाल बसोर महोबा, शिवानी पुत्री स्व. लखन लाल लोहार इंदौर, जमुना पुत्री स्व. हरदयाल रैकवार छतरपुर, अभिलाषा पुत्री केशव प्रसाद खंगार छतरपुर, श्यामा पुत्री बलदाऊ आरख छतरपुर, प्रियंका पुत्री रमेश अहिरवार छतरपुर, रोशनी पुत्री सुक्का बसोर छतरपुर, आरती पुत्री रमेश रैकवार छतरपुर, मुस्कान पुत्री राजेश सेन छतरपुर, पूजा पुत्री किशोरी अनुरागी छतरपुर, भावना पुत्री जगदीश बिंदुआ छतरपुर, उमा पुत्री गोपीचंद रैकवार छतरपुर, रोशनी पुत्री हीरालाल प्रजापति छतरपुर, रागिनी पुत्री सुखदीन विश्वकर्मा छतरपुर, संगीता पुत्री बाबूलाल प्रजापति छतरपुर, रुचि पुत्री अशोक चौरसिया छतरपुर, प्रभा पुत्री रमेश जोशी पन्ना, कंचन पुत्री बलवंत कुशवाहा ग्वालियर, अंजलि पुत्री राजधर विश्वकर्मा सतना, शिवानी पुत्री मुकेश विश्वकर्मा टीकमगढ़, राधिका पुत्री भुवनेश्वर विश्वकर्मा कोटा, ज्योति पुत्री मोतीलाल हरिजन छतरपुर, माधुरी पुत्री स्व. रामस्वरूप खटीक महोबा, गीता देवी पुत्री ज्ञानचंद अहिरवार छतरपुर, दीक्षा पुत्री बृजेश मांझी दमोह, मधु पुत्री स्व. राम प्रताप वर्मा लखनऊ, विशना पुत्री मनीराम साहू राठौर टीकमगढ़, किरण पुत्री हरप्रसाद प्रजापति छतरपुर, रामदेवी पुत्री स्व. गढ़वा अहिरवार छतरपुर शामिल हैं।