Friday, February 7, 2025
HomeBreaking Newsचलती ट्रेन में हिंदू रेडियोलॉजिस्ट ने कराई मुस्लिम महिला की डिलीवरी

चलती ट्रेन में हिंदू रेडियोलॉजिस्ट ने कराई मुस्लिम महिला की डिलीवरी

Hindu radiologist delivers Muslim woman in moving train

भोपाल। धार्मिक यात्रा पर निकले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर शैलेश लुनावत ने चलती ट्रेन में एक मुस्लिम महिला की डिलीवरी करा कर सेवा कार्य का नया इतिहास लिखा है। लुनावत ने सिर्फ एक नए जीवन को दुनिया दिखाई, बल्कि नवजात और उसकी मां को अस्पताल में भी भर्ती कराने के बाद अपनी आगे की यात्रा शुरु की।

भोपाल के एक सफल और व्यस्त रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर लुणावत मुंबई मेल ट्रेन से भगवान पार्श्वनाथ जी के दर्शन करने सम्म्वेद शिखर जा रहे थे। इसी Train के एसी-3 कोच की लोअर बर्थ पर 36 हफ्ते की गर्भवती एक मुस्लिम महिला यात्रा कर रही थी। मैहर स्टेशन से पहले अचानक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। ट्रेन में कोई लेडी डॉक्टर (Gynecologist) नहीं मिला तो डॉ लुनावत ने खुद महिला का उसी बर्थ पर प्रसव कराया। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। डॉक्टर Lunavat ने ट्रेन के मैहर पहुंचने पर नवजात शिशु और महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद अपनी आगे की यात्रा जारी रखी। बता दें कि डॉक्टर लुनावत अपने सेवा कार्यों के लिए अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने कोरोना Covid के दौरान खुद भोजन पका कर जरुरतमंदों को बांटा। हर माह 5 तारीख को वे परिवार सहित कोई न कोई सेवा कार्य करते हैं। साल 2020 में इसी दिन उनके छोटे भाई और बीजेपी मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष विजेश लुनावत का निधन हुआ था। तभी से लुनावत परिवार जरूरतमंदों की मदद करता आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k