Monday, March 3, 2025
HomeBreaking Newsजनकपुर बना बागेश्वर धाम, आज 251 बेटियों के होंगे विवाह,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

जनकपुर बना बागेश्वर धाम, आज 251 बेटियों के होंगे विवाह,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगीं बेटियों को आशीर्वाद

छतरपुर। संतों की तपोस्थली बागेश्वर धाम में वह घड़ी आ गई जिसका हम सबको इंतजार था। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस वर्ष 251 बेटियों को परिणयसूत्र में बांधने का संकल्प लिया है। महाराज श्री का यह संकल्प आज पूरा होने जा रहा है। महाशिवरात्रि पर्व पर 251 बेटियों को परिणय सूत्र में बांधने के सारे इंतजाम हो गए हैं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बेटियों को आशीर्वाद देने बागेश्वर धाम आ रही है। समूचा बागेश्वर धाम आज जनकपुर जैसा लग रहा है। चारों तरफ बेटियों के विवाह की खुशियां फैली है।बागेश्वर धाम सज धज कर अपने 251 दूल्हों के स्वागत के लिए आतुर है। समूचा धाम आधुनिक रोशनी से जगमगा रहा है । पूरी व्यवस्थाएं हो चुकी है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज श्री अपने सभी जमाईयों को घोड़े पर बैठाकर उनकी बारात निकलवाएंगे। महाराज श्री का संकल्प है कि किसी के बीच जाति पांति और ऊंच नीच का भेदभाव न हो। 251 कन्याओं में 108 कन्याएं आदिवासी समाज की है जो बेहद गरीब और आर्थिक रूप से असमर्थ है। सभी 251 बेटियों को महाराज श्री उपहार के रूप में घर गृहस्थी का सारा सामान दे रहे हैं। इस बार महत्वपूर्ण यह है कि महाराज श्री अपनी बेटियों को आटा चक्की दे रहे हैं ताकि बेटियां अपने ससुराल में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके।

मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, महाराष्ट्र के मंत्री सतेन्द्र सिंह राठौर ने आकर महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। डब्ल्यूडब्ल्यूसी ने किया रोमांचित, ग्रेट खली ने दिया नशा न करने का संदेशअमेरिका की सुख सुविधा त्याग कर ग्रेट खली अपने देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहे हैं । ग्रेट खली का कहना है कि यदि युवा नशा त्यागेंगे और खेलों की ओर आकर्षित होंगे तो न केवल देश का मान बढ़ेगा बल्कि देश खेलों में सशक्त होगा।

ग्रेट खली ने बीती रात अपने शागिर्दों से जो खलबली मचाई वह देखने लायक थी। खली के लड़कों ने रिंग में उतरकर नायाब कुश्ती दिखाई। रोमांस तब बढ़ गया जब रिंग में महिला पहलवान उतरी। एक दूसरे को पटखनी देने में लगी महिला पहलवानों की कुश्ती देखकर लोग आकर्षित हुए। बागेश्वर धाम के लिए यह एक अनोखा प्रदर्शन रहा। महिला पहलवानों में रुचिका,दया कौर, तानिया सहित सभी 6 महिलाए जालंधर पंजाब एकेडमी की स्टूडेंट हैं। वहीं पुरूष वर्ग में जेटी बाबा, माजा,सहित 14 पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाए।राष्ट्र चेतना के उत्थान में आगे बढ़ें: दीदी मां22 फरवरी से 25 फरवरी तक बागेश्वर धाम में साध्वी ऋतंभरा दीदी मां के मंगल प्रवचन सुनने का लोगों को अवसर मिला। यहां आए लाखों लोगों को दीदी मां ने संदेश दिया कि राष्ट्र चेतना के उत्थान में हम सब अपना योगदान दें। दीदी मां ने कहा कि जब राष्ट्र का उत्थान होगा तभी हिन्दू राष्ट्र बनेगा। चार दिवसीय प्रवचन माला में उन्होंने कहा कि जीव का कल्याण भगवत चरित्र सुनने और कहने मात्र से ही हो जाता है। जहां भी मंगल प्रवचन हों वहां धैर्य के साथ उन्हें सुनकर उनका श्रवण करना चाहिए। इन पुण्य संतों का हुआ धाम में आगमनबीते दो दिनों से बागेश्वर धाम में देश के प्रख्यात संतों का आगमन जारी है। विगत रोज जगतगुरू स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज लंदन, डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार, इंद्रेश उपाध्याय, राजूदास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या, गीता मनीषी जी शामिल हैं।

धाम के कार्यक्रमों को देखकर अभिभूत हूं: विष्णुदेव सायछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन करने के बाद बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पावन और पुनीत अवसर है कि हमें भी यहां आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अन्य साथी रामप्रताप सिंह व उनके पुत्र दर्शन करने आए हैं। महाराजश्री के पुण्य प्रकल्प सभी जनकल्याण के हैं। कन्यादान सबसे बड़ा दान होता है। महाराजश्री अपने हाथों से इस बार 251 बेटियों का कन्यादान कर रहे हैं यह हम सबको गौरवान्वित कर रहा है। दो प्रकार की पूड़ी, तीन प्रकार की सब्जी, पांच प्रकार की मिलेगी मिठाईबागेश्वर धाम में इस बार महाराजश्री ने कन्या विवाह में विशेष भोजन तैयार कराया है। यहां आने वाले लाखों लोगों को दो प्रकार की पूड़ी खाने का मौका मिलेगा, वहीं तीन प्रकार की सब्जी बनवाई गई है। शुद्ध देशी घी से निर्मित सामग्री लोगों को खाने को मिलेगी। महाराजश्री ने बारातियों, घरातियों और साथियों के लिए पांच प्रकार की मिठाई का इंतजाम कराया है। उल्लेखनीय है कि महाराजश्री ने कैंसर अस्पताल के भूमिपूजन के दौरान राजस्थान से रसगुल्ले मंगवाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k