भोपाल। जन्म दिन पर कई भारी भरकम सेलिब्रेशन किये जाते हैं तो कई लोग सादगी से अपना बर्थ डे मनाते हैं, लेकिन नेताओं का जन्म दिन मनाने का तरीका सबसे अलग होता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां पर्यारण संरक्षण, पौधरोपण करके जन्म दिन मनाने की अपील करते हैं, वहीं भाजपा नेता और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvergiya BJP) ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक अलग ही तोहफे की मांग रखी है।
उन्होंने ?सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वे व्यायाम करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय ने अपने सभी लोगांे और नौजवानों से एक गिफ्ट मांगा है। गिफ्ट में उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम करने का संकल्प मांगा है। आपको बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है। इस वीडियो में पहले तो वे एक्सरसाइज करते नजर आ रहे है और वीडियो के बाद उन्होंने अपना एक संदेश लोगों को दिया जिसमें उन्होंने आज जन्मदिन के मौके पर लोगों से इस बात का संकल्प करने का गिफ्ट मांगा कि वह लगातार व्यायाम करते रहेंगे और एक निरोगी काया होने का सुख प्राप्त करेंगे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वह 65 साल के हो गए लेकिन लगातार व्यायाम से आज भी वह चुस्त और दुरुस्त है यहां से सभी से इस बात की अपील करते नजर आए की स्वस्थ रहने के लिए रोजाना व्यायाम करें।
कैलाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर मांगा अजब-गजब तोहफा, क्या आप देंगे
