Thursday, March 13, 2025
HomeBreaking Newsकमलनाथ सरकार पर गंभीर संकट! मंत्री भी बोले उनके सभी विकल्प खुले

कमलनाथ सरकार पर गंभीर संकट! मंत्री भी बोले उनके सभी विकल्प खुले

देर रात से चल रहा है ऑपरेशन लोटस और ऑल इज वैल

कांग्रेस सहित सरकार को समर्थन दे रहे 5 विधायक गायब


कर्नाटक मॉडल पर सत्ता संघर्ष और लापता MLA बेंगलुरु में होने का शक

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार अविश्वास के गंभीर संकट में फंस गई है। सरकार बचाने की कोशिशों के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ के खास निर्दलीय मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि बीजेपी सरकार बनी तब भी उनके विकल्प खुले हैं।

कांग्रेस सरकार Congress Govt को समर्थन दे रहे बसपा BSP विधायक रामबाई और संजीव कुशवाहा के साथ सपा MLA राकेश शुक्ला सहित करीब 10 विधायकों के दिल्ली और गुरुग्राम में होने की सूचना पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अगुवाई में मंत्री जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी की छापामारी के बाद सियासी माहौल गरमा गया है।
दिग्विजय सिंह Digvijay Singh के अनुसार अब स्थिति काबू में है। वहीं चार-पांच विधायक अब भी संपर्क से बाहर हैं। इनमें हरदीप सिंह डंग, बिसाहूलाल सिंह, रघुराज सिंह कंसाना और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा के नाम लिए जा रहे हैं। इन विधायकों को बेंगलुरु ले जाने का दावा कांग्रेस नेता कर रहे हैं।

यह भी देखें: माफियाओं के साथ मिलकर भाजपा का कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास
इस बीच कमलनाथ सरकार में खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल Pardeep Jaiswal ने मीडिया से कहा कि जब तक कमलनाथ मुख्यमंत्री हैं, वे उनके साथ हैं। बीजेपी की सरकार बनी तो उनके विकल्प खुले होंगे। सरकार कोई भी रहे, वे क्षेत्र के विकास के लिए विकल्प खुला रखेंगे। जायसवाल अकेले निर्दलीय विधायक हैं, जिन्हें Congress Government में Minister बनने का मौका मिला है।

Video: प्रदीप जायसवाल के बगावती बोल

हंगामे के बीच कांग्रेस ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का दांव चलने की तैयारी कर ली है। इसे लेकर बोम्मई मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय विधायकों और मीडिया को भेजा जा रहा है।
प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया ने दावा किया कि अब सब ठीक है। BJP का षड्यंत्र सफल नहीं होगा।
इधर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि उन्हें पहले से पता था यह सब होगा। तन्खा ने कहा कि यदि अलग प्रदेश अध्यक्ष होता तो ये स्थिति नहीं बनती। बता दें कि Madhyapradesh में PCC चीफ और मुख्यमंत्री दोनों पद कमलनाथ Kamalnath के पास हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वे सरकार नहीं गिराना चाहते। यह सरकार अपने अंतर्विरोधों से गिरेगी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k