पन्ना मे अनाथ कन्याओं के विवाह में शामिल हुए बागेश्वरधाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से पन्ना शिष्य मंडल के कार्य की प्रशंसा, कहा ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए छतरपुर। समीपी जिला पन्ना के बागेश्वरधाम शिष्य मंडल ने बुधवार को चार अनाथ गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह महोत्सव में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शामिल हुए।
उन्होंने सभी बेटियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जिन बेटियों का कोई नहीं है उनके लिए बागेश्वर धाम खड़ा है। आज से कोई भी बेटी अपने आप को अनाथ और असहाय महसूस ना करे। उन्होंने कहा कि इस युग में द्रव्य दान, वस्त्रदान, अंगदान और रक्तदान जैसे तमाम दान हैं पर इन सबसे भी बड़ा दान कन्यादान होता है। इसमें कन्या को ही दान कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पन्ना शिष्य मंडल द्वारा गरीब अनाथ कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित किया गया है जो प्रसंसनीय है। हमारे यहां बागेश्वर धाम में जिन लोगों का विवाह नहीं हो पाया वह शिष्य मंडल कर रहा है। उन्होंने कहा जब तक सनातन जिंदा है तब तक गरीब अनाथ नहीं रह सकते। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से सभी हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि जो सक्षम है उन्हें गरीबों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिये। महाराष्ट्र पन्ना शिष्य मंडल की प्रशंसा करने के साथ ही कहा कि पन्ना जिस हीरा के लिए प्रसिद्ध है उसी पन्ना का एक हीरा हमारे धाम की व्यवस्थाएं संभाल रहा है उनका इशारा व्यवस्थापक निशांत नायक नीशु की ओर था।
जानकारी के मुताबिक पन्ना के जुगल किशोर मंदिर परिसर में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल पन्ना की ओर से गरीब एवं अनाथ चार बेटियों का विवाह संपन्न कराया गया। पन्ना शिष्य मंडल के अध्यक्ष कुंज बिहारी शर्मा ने बताया कि मातृ पितृ हीन बेटी किरण चौरसिया को सत्येंद्र चौरसिया के साथ परिणय सूत्र में बांधा गया है। दूसरी बेटी रितु प्रजापति है जिसके ऊपर से पिता का साया उठ चुका है। इस बेटी का विवाह संतोष प्रसाद से किया गया है। बेटी हर्षिता रैकवार के भी पिता नहीं है इनका विवाह महेश बाथम से किया गया है। चौथी बेटी निशा अहिरवार है जो बहुत गरीब है और उनके मां पिता बहुत असमर्थ है इनका विवाह धरम अहिरवार से कराया गया है । अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि इन सभी कन्याओं को उपहार के रूप में सोफा, पलंग अलमारी, गद्दा, बर्तन, पूजा का सामान, चद्दर, रजाई, कपड़े सहित 54 प्रकार की सामग्री दी गई है। पन्ना में यह पहला अवसर है जब शिष्य मंडल ने यह आयोजन कराया है। महाराज श्री ने पूरे शिष्य मंडल को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन करते रहे। सभी दलों की गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई। नगर पालिका की अध्यक्ष मीना पांडे द्वारा भी उपहार दिया गया।
महाराज श्री ने होली के गीत गाकर आयोजन में रंग बरसा दिया। वे भी खड़े होकर गीत के साथ थिरक उठे।इस समारोह में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य विधायक प्रतिनिधि विष्णु पांडे, नपाध्यक्ष मीना पांडे, कमलेश रावत कल्लू महाराज, नीशु नायक, सदानंद गौतम पूर्व अध्यक्ष, शिवकुमार त्रिपाठी,संजू सिंह सागर, शैलेश नगायच, नरेंद्र शुक्ला, गौरी शंकर सुन्नु गुप्ता, यश चतुर्वेदी, छोटू जड़िया मुंबई, कृष्णा शर्मा, राजू जड़िया, शौरव साहू, बिक्की सेन, विजय गुप्ता,अर्जुन मोना शर्मा,मयूर प्रताप सिंह, भैया जड़िया, अर्चित मिश्रा, विक्की जुनेजा, अशोक रैकवार कार्यक्रम का संचालन राजकुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाराज श्री के दर्शन करने पहुंचे। भगवान जुगल किशोर का लिया आशीर्वाद दोपहर करीब 2:30 बजे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पन्ना पहुंचे और सीधे उन्होंने भगवान जुगल किशोर जी मंदिर में पूजा आरती की। उन्होंने जुगल किशोर जी का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि वे आपको कथा सुनाने अवश्य आएंगे यानी शीघ्र ही बागेश्वर धाम सरकार की कथा पन्ना में आयोजित की जाएगी।