Wednesday, March 12, 2025
HomeBreaking Newsकेजरीवाल की दिल्ली सरकार ने सिक्कम को बताया अलग देश

केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने सिक्कम को बताया अलग देश

सिक्किम के मुख्य सचिव ने जताया एतराज, बोले विज्ञापन तुरंत वापस ले दिल्ली सरकार

सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए निकाला है आवेदन

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के एक विज्ञापन ने सिक्किम सरकार को नाराज करने के साथ ही देश में नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। इस विज्ञापन में सिक्किम राज्य को नेपाल और भूटान की तरह अलग देश बताया गया है।

कोरोना संकट से जूझने के लिए सिविल डिफेंस कोर में स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एक विज्ञापन आज अखबारों में प्रकाशित कराया है। इसमें भारत के नागरिक और दिल्ली के निवासियों के साथ भूटान, नेपाल और सिक्किम की प्रजा को आवेदन करने की पात्रता का जिक्र किया गया है। शारीरिक एवं मानसिक रुप से स्वस्थ महिला एवं पुरुषों के आवेदन ई-डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन मांगे गए हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, पेन कार्ड और पुलिस सत्यापन जैसी अहर्ता भी बताई गई हैं। अंग्रेजी और हिंदी भाषा में छपे इस विज्ञापन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो भी लगाई गई है।

विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर खासा बवाल मच गया है। ट्विटर पर सिक्किम हैशटैग ट्रेंड करने लगा है। इस बीच सिक्किम के मुख्य सचिव एस सी गुप्ता ने दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव को पत्र लिख कर विज्ञापन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि सिक्किम के लोगों को खुद के भारतीय होने पर गर्व है। राज्य के निवासी भारत के किसी भी अन्य राज्य की भांति ही भारतीय हैं। उन्होंने विज्ञापन को तुरंत वापस लेने को कहा है।

सिक्किम के चीफ सेक्रेटरी का पत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k