छतरपुर मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग, विभिन्न मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन*एंकर:- बड़ामलहरा क्षेत्र स्थित महाराजगंज के शासकीय हाईस्कूल में मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस संभाग सागर की बैठक आयोजित हुई! बैठक में मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष मुख्य रूप से शामिल हुए! मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के सागर संभाग के अध्यक्ष ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रांतीय अध्यक्ष को ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन मे कांग्रेस शिक्षक ने बताया की सहायक शिक्षक, प्र०अध्यापकों एवं उच्चश्रेणी शिक्षको को चतुर्थ वेतन प्रदान कराया जाए! विज्ञान सहायक शिक्षकों को भी पदनाम मिले, पुरानी पेंशन बहाल करायी जाए!अनुकम्पा नियुक्तियों के नियमों में सरलीकरण सुनिश्चित हो! अनीता चौधरी प्राचार्य गढ़ीमलहरा के विरुद्ध जांच पर कार्यवाही की जाए। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक प्रताप सिंह, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष वैष्णव जी, प्रांतीय संयुक्त मोर्चा प्रवक्ता सुभाष शर्मा, संभागीय अध्यक्ष महेंद्र दीक्षित, छतरपुर जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद व्यास, जिलाध्यक्ष दमोह, अमित सिंह, महामंत्री रमाशंकर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष बी.एल.प्रजापति उपस्थित रहे!
बाइट, सतीश शर्मा,प्रांतीय अध्यक्ष
बाइट,महेंद्र दीक्षित, संभागीय अध्यक्ष