भोपाल। कई बार जीवन में लोगों को कुछ सकारात्मक पढ़ने की चाहत होती है। ऐसे में आज हम आपको देश के ख्यातिप्राप्त शायर निदा फाजली का एक शेर पढ़वा रहे हैं।
अब निदा फाजली हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी रचना आज भी लोगों को सकारात्मक उर्जा का अहसास कराती हैं।
धूप में निकलो घटाओं में नहा कर देखो
ज़िंदगी क्या है किताबों को हटा कर देखो
सिर्फ़ आँखों से ही दुनिया नहीं देखी जाती
दिल की धड़कन को भी बीनाई बना कर देखो
पत्थरों में भी ज़बाँ होती है दिल होते हैं
अपने घर के दर.ओ.दीवार सजा कर देखो
वो सितारा है चमकने दो यूँही आँखों में
क्या ज़रूरी है उसे जिस्म बना कर देखो
फ़ासला नज़रों का धोका भी तो हो सकता है
वो मिले या न मिले हाथ बढ़ा कर देखो