Monday, February 24, 2025
HomeBreaking Newsकौन फाइल दबाकर बैठा है, सब पकड़ में आएंगे, गांव में ही...

कौन फाइल दबाकर बैठा है, सब पकड़ में आएंगे, गांव में ही मिलेंगी सरकारी सेवाएं: CM शिवराज सिंह

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अलीराजपुर के जोबट में ’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2’ का शुभारंभ किया। उन्होंने ’लाड़ली बहना सम्मेलन’ को संबोधित किया। इसके साथ ही कई विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। कार्यक्रम में ₹221 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं ₹110 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ। यहां 22 रोड बन गए, 12 बैराज बन गए और 5 सीएम राइज स्कूल बन गए। हर तरफ अलग-अलग विकास के काम हो रहे हैं।

जो मांग रखी हैं, सभी पूरी करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोबट नगर पंचायत के लिए ₹2 करोड़ लागत के अलग-अलग विकास कार्यों के लिए मांग पत्र सौंपे गए हैं। इसके साथ ही दूसरी जनपद पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने भी मांग पत्र सौंपे हैं। इन सभी पर विचार कर फैसला लिया जाएगा और राशि की व्यवस्था की जाएगी।

शहीद छीतू किराड़ के नाम पर होगा अस्पताल का नाम

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जोबट के सिविल अस्पताल का नाम अमर शहीद छीतू किराड़ जी के नाम पर रखा जाएगा। पुराने जिला पंचायत कार्यालय को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने पर भी विचार किया जाएगा।

अपने गांव में ही मिलेंगी 67 सेवाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अलीराजपुर के जोबट से प्रदेश भर के नागरिकों को 67 सेवाएं प्रदान करने के लिए ’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया जा रहा है। जनता को अपने गांव में ही सेवाएं मिलेंगी। ’मुख्यमंत्री-जनसेवा-अभियान 2’ पूरे प्रदेश में आज से प्रारंभ हो रहा है, जो 31 मई 2023 तक चलेगा। शिवराज ने कहा कि बिना परेशानी और गड़बड़ी के जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो यही, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का ही उद्देश्य है।

आवेदन दबाकर बैठने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक अलीराजपुर जिले में 5 हजार आवेदन आ गए हैं। उनका निपटारा किया जाएगा और ये भी देखा जाएगा कि जनता के कामों के कौन से आवेदनों को कौन-कौन दबाकर बैठा हुआ है। ऐसे अधिकारी, कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अविवादित बंटवारे पूर्ण किये जाएंगे

अविवादित जमीन के बंटवारे के कोई भी आवेदन शेष नहीं रहेंगे, सभी पूर्ण किए जाएंगे। 16 से 31 मई 2023 तक हर पंचायत और गांव में शिविर लगेंगे। इन शिविरों में अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और आपके कामों का तत्काल निराकरण किया जाएगा। जमीन के शामिल खातों को अलग-अलग करने समेत अन्य कार्यों के लिए अब आपको दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

सीएम हेल्प लाइन का भी होगा निराकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्प लाइन की सभी शिकायतों का भी निपटारा भी ’मुख्यमंत्री-जनसेवा-अभियान 2’ के तहत होगा। अलीराजपुर में ऐसी 227 शिकायतें लंबित हैं। प्रदेश में लंबित सभी शिकायतों का निराकरण भी किया जाएगा।

पहले चरण में 83 लाख हितग्राहियों को मिला था लाभ

सीएम शिवराज ने कहा कि जमीन का बंटवारा-नामांतरण, आय-जाति प्रमाण पत्र, नल कनेक्शन समेत छोटे-छोटे कामों के लिए हमें कई बार परेशान होता पड़ता है, इसलिए हमने पहले 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का पहला चरण चलाया था। पहले चरण में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के 83 लाख वंचित पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़े गए थे और जनता के लंबित आवेदनों का निराकरण किया गया था।

आज के ही दिन अगले महीने आएंगे 1 हजार रूपये

लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बहनों से कहा कि ’मुख्यमंत्री-लाडली-बहना-योजना’ के तहत हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते में ₹1000 डल जाएंगे। आज 10 मई है और एक महीने के बाद 10 जून आ जाएगी। एक महीने बाद बहनों के खाते में एक हजार रुपये डलना शुरू हो जाएंगे। 10 जून के बाद हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक हजार रुपये डाले जाएंगे। योजना के तहत अलीराजपुर जिले में 1 लाख 27 हजार बहनों के खातों में प्रति माह एक हजार रुपये डाले जाएंगे।

शहीद चंद्रशेखर स्मारक का भूमिपूजन किया
आजादी के बाद सरकारों ने शहीदों की उपेक्षा की, एक ही परिवार की प्रतिमाएं लगाईं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रशेखर आजाद नगर में महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के स्मारक का भूमिपूजन किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री परथी भाई की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जननायकों की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही उनके स्मारक भी बन रहे हैं। आज अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के स्मारक का भूमिपूजन किया जा रहा है। सीएम शिवराज ने नेहरू-गांधी परिवार के नाम लिये बगैर कहा कि आजादी के बाद कई वर्षों तक देश में जिनकी सरकार रही है। उन्होंने सिर्फ एक परिवार के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। हमारे जनजातीय नायकों टंट्या मामा, परथी भाई, भीमा नायक, भगवान बिरसा मुंडा जी जैसे अनेक वीरों को भूल गए। शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश भर में ऐसे जननायकों की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। जिन्होंने अपने देश को आजाद कराने में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

कोई भी गरीब बिना जमीन के नहीं रहेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर कोई भी गरीब बिना जमीन, बिना घर के नहीं रहेगा। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने कई गरीब भाई-बहनों को आवास के पट्टे दिए हैं। मेरा संकल्प है कि कोई गरीब, जनजातीय भाई-बहन बिना जमीन के नहीं रहेगा, उन्हें रहने की जमीन का मालिक बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k