Friday, February 7, 2025
HomeBreaking Newsबीते 24 घण्टे में मध्यप्रदेश में नहीं हुई एक भी कोरोना मौत,...

बीते 24 घण्टे में मध्यप्रदेश में नहीं हुई एक भी कोरोना मौत, आज 59 हुए स्वस्थ

मध्यप्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार

हेल्थ डिपार्टमेंट के दो आईएएस भी अस्पताल से डिस्चार्ज

भोपाल। कोरोना महामारी को लेकर मध्यप्रदेश से आज अच्छी खबर है। प्रदेश में बीते 24 घण्टे में कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई। आज 49 मरीज बढ़े तो 59 ठीक होकर घर गए।
मध्यप्रदेश में आज कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ने की रफ्तार घट गई है। प्रदेश के 25 जिलों में 1402 मरीज हैं। इनकी संख्या में कल से आज 92 का इजाफा हुआ है। प्रदेश में आज 59 मरीज ठीक होकर घर गए, इन्हें मिला कर अब तक 127 लोग स्वस्थ हुए हैं। सबसे सेंसेटिव इंदौर में आज 49 मरीज बढ़े हैं। सरकारी दावा है कि भोपाल से भेजे गए सभी सैम्पल आज दूसरे दिन भी निगेटिव आए हैं, लेकिन भोपाल में 16 मरीज बढ़ने की जानकारी रिपोर्ट में है। (देखें-चार्ट)

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में बढ़े 146 कोरोना मरीज, छत्तीसगढ़ में

प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल और डायरेक्टर विजय कुमार भी ठीक हुए

हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल और संचालक जे. विजय कुमार आज संक्रमण मुक्त होकर अस्पताल से घर चले गए हैं। दोनों आईएएस पिछले दिनों पॉजिटिव पाए गए थे। हेल्थ डिपार्टमेंट के 70 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की वजह इन्हें ही माना जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में कोरोना फैलने की जांच के निर्देश दे रखे हैं। उन्होंने कहा है कि रिपोर्ट के आधार पर दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k