50 जिलों तक पहुंचा Covid-19 वायरस, आज 10 लोगों की हुई मौत
भोपाल। कोरोना वायरस ने मध्यप्रदेश के 50 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। अब सिर्फ दो जिले ही कोरोना मुक्त हैं।
हर रोज लगभग जिला बढ़ते हुए कोरोनावायरस आज मध्य प्रदेश के 50वें जिले मंडला में पहुंच गया। यहां पहला मामला दर्ज किया गया है। अब सिर्फ 2 जिले से हैं। पूरे मध्यप्रदेश में 194 पॉजिटिव मिले अस्पतालों से मात्र 163 मरीज डिस्चार्ज हुए। जैसे-जैसे यात्री परिवहन बढ़ रहा है वैसे वैसे मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में 10 मरीजों की मृत्यु हो गई।
इंदौर में आज पॉजिटिव मरीजों की संख्या 56 है जबकि 64 मरीज डिस्चार्ज किए गए। यह संतोषजनक है। आज भी इंदौर में 2 मरीजों की वृद्धि हुई।
भोपाल में 30 पॉजिटिव मामले मिले और अस्पतालों से 15 डिस्चार्ज हुए। तीन मरीजों की मृत्यु हो गई। कुल मरीजों की संख्या 1271 है इसमें से 420 अस्पतालों में भर्ती है।
उज्जैन में 22 पॉजिटिव पीली तेरा डिस्चार्ज हुए एक की मृत्यु हो गई कुल 575 में से 284 अस्पताल में है।
बुरहानपुर में आज भी 7 पॉजिटिव मिले कुल संख्या 278 हो गई इनमें से 13 की मृत्यु हो चुकी है 64 अस्पताल में है।
ग्वालियर में 9 पॉजिटिव मिले कुल संख्या 107 हो गई।
मध्य प्रदेश के 9 जिलों में पॉजिटिव मामलों की संख्या 100 से ज्यादा है।
मध्य प्रदेश के 50वें जिले मंडला में कोरोनावायरस का पहला मामला दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के 27 जिलों में पॉजिटिव मामलों की संख्या 10 से ज्यादा हो चुकी है।
