Thursday, September 19, 2024
HomeBreaking Newsकांग्रेस विधायक का अश्लील VIDEO, होठ से होठ लगाकर दे रहे नोट,...

कांग्रेस विधायक का अश्लील VIDEO, होठ से होठ लगाकर दे रहे नोट, भाजपा ने उठाये सवाल

MLA Shivdayal Bagri Dirty Dance With Rai Dancer

भोपाल। यूं तो बुंदेलखंड क्षेत्र का राई नृत्य पूरे विश्व में प्रसिद्धि बटोरता है, लेकिन कई बार इस ख्यातिप्राप्त नृत्य को कई लोग अश्लील बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते। लेकिन इस बार एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे राई नृत्यांगना के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विधायक का नाम शिवदयाल बागरी है। वे पन्ना जिले की गुन्नौर विधानसभा से कांग्रेस विधायक हैं। बताया जा रहा है कि वे एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां पर राई नृत्य चल रहा था। इस नृत्य में विधायक बागरी भी शामिल हो गए। इसी दौरान वे अश्लील हरकत कर बैठे।
कहां का है वीडियो
आपको बता दें कि गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में राई नृत्य का प्रोग्राम रखा गया था, जहां गुनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवदयाल बागरी को भी आमंत्रित किया गया था। इसी दौरान विधायक ने नृत्यांगना के हाथ पकड़कर नृत्य करते हुए अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी। यहां तक कि अपने होठों में नोट दबाकर नृत्यांगना के होठों में दिया। यह कथित वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नही करते हैं।
भाजपा ने कांग्रेस के आचरण पर उठाये सवाल
भाजपा ने कांग्रेस विधायक की इस अश्लीलता पर सवाल उठाए हैं। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करके भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया है कि नृत्यांगना के साथ हाथ पकड़कर नृत्य और होठ से होठ में नोट दे रहे है विधायकजी.. कांग्रेस नेतृत्व बताए विधायकजी का यह आचरण क्या उचित है, क्या कांग्रेस उन पर कार्यवाही करेगी..?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member