Sunday, September 8, 2024
HomeBreaking Newsकिन्नर की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी देने वाली ईनामी...

किन्नर की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी देने वाली ईनामी किन्नर पलक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर में किन्नर पर जानलेवा हमला कराने के मामले में ईनामी किन्नर पलक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किन्नर पलक पिछले 2 महीने से हिमाचल प्रदेश के मनाली में फरारी काट रही थी। जैसे ही वह मुरैना के देवपुरी बाबा के मंदिर में पहुंची तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। गौरतलब कि किन्नर सोनम पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में ही दबोच लिया था। पुलिस के मुताबिक किन्नर पलक आदतन अपराधी है और उसके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। किन्नर पलक पर अपनी विरोधी किन्नर सोनम की हत्या करने की साजिश करवाने का आरोप है। दरअसल किन्नर पलक ने अपने बाउंसर कल्लू यादव को अपनी प्रतिद्वंद्वी किन्नर सोनम की हत्या करने के लिए 5 लाख रुपए में सुपारी दी थी। 18 मई 2024 को बाउंसर कालू ने अपने साथी विजय भदोरिया, राजू बाथम, केशव यादव सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर हजीरा इलाके में ही किन्नर सोनम पर फायरिंग की थी। हमले ने सोनम घायल हो गई थी और उसकी जान बच गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने जांच के बाद किन्नर पलक के खिलाफ भी हत्या के प्रयास, षड्यंत्र, सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में कालू यादव सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि किन्नर सोनम पर हमले की पूरी साजिश किन्नर पलक में रची थी। हत्या के लिए बाकायदा 5 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। इन बयानों के बाद पुलिस ने किन्नर पालक के खिलाफ भी षड्यंत्र सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।केस दर्ज होने के बाद किन्नर पलक ग्वालियर से फरार हो गई थी। इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंची और वहां फरारी काट रही थी। बुधवार को किन्नर पलक अपनी सहयोगी के साथ मुरैना जिले के देवपुरी बाबा मंदिर में पहुंची थी। मुखबिर की सूचना मिलने के चलते ग्वालियर पुलिस पहले से ही मौके पर तैनात थी। जहां पलक के मंदिर में आते ही तस्दीक कर उसे दबोच लिया गया। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक ने किन्नर पलक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस अब गिरफ्तार किन्नर पलक को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि वारदात के सिलसिले में पूछताछ की जा सके। साथ ही अन्य अपराधों में भी उसकी भूमिका को लेकर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

बाइट- निरजंन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर ग्वालियर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k