Sunday, September 8, 2024
HomeBreaking Newsखिलाड़ियों के नाम रहा ​शनिवार का दिन, महाकाल मंदिर पहुंचे तीन खिलाड़ी

खिलाड़ियों के नाम रहा ​शनिवार का दिन, महाकाल मंदिर पहुंचे तीन खिलाड़ी

उज्जैन, ब्यूरो। मध्य प्रदेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल (Mahakaal jyoterling Ujjain) का दर्शन करने शनिवार को तीन खिलाड़ी पहुंचे। शनिवार का दिन खिलाड़ियों के नाम रहा, यह कहना भी अतिश्योक्ति नहीं होगा। आज सुबह क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhavan), ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) और खिलाड़ियों के खिलाड़ी के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार (Akshya Kumar) ने महाकाल के दर्शन किये।

साइना नेहवाल ने अलग समय में दर्शन किया, जबकि​ शिखर धवन अक्षय कुमार के साथ ही थे। इन सभी खिलाड़ियों ने महाकाल मंदिर के नंदीहाल में बैठकर शिव आराधना की। वे बाबा की आरती में शामिल हुए। आपको बता दें कि इन दिनों उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में VIP श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

Saina Nehwal in Ujjain

शनिवार सुबह 5 बजे मंदिर में क्रिकेटर शिखर धवन और फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे थे। इसके बाद सुबह 7:00 बजे अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पहुंची। साइना नेहवाल भगवान महाकाल की सुबह 7:00 बजे होने वाली आरती में शामिल हुई। यहां उन्होंने नंदीहाल में बैठकर शिव आराधना की।

इस दौरान पुजारी संजय गुरु ने पूजन अर्चन करवाया। साइना नेहवाल के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे। महाकाल मंदिर समिति ने साइना नेहवाल को बाबा महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। मीडिया से चर्चा में साइना नेहवाल ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर वे अपने आप को धन्य मान रही है। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है जल्द ही वह फिर से खेल में लौटेंगी। यहां बता दे कि साइना नेहवाल 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकली है। इसी कड़ी में वे महाकाल मंदिर आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k