Monday, February 24, 2025
HomeBreaking Newsअधिकांश जिलों का पारा 40 के ऊपर, देश के सर्वाधिक गर्म जिलों...

अधिकांश जिलों का पारा 40 के ऊपर, देश के सर्वाधिक गर्म जिलों में शामिल हुए रतलाम

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। रतलाम सबसे गर्म जिला रहा। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43. 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। देश की सर्वाधिक गर्म जिलों में रतलाम जिला पांचवी नंबर पर रहा।

प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है मौसम विभाग द्वारा राज्य के 33 स्थानों पर तापमान रिकॉर्ड किया जाता है। इनमें से 21 स्थानों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग ने अपना दृष्टिकोण जारी करते हुए बताया है कि गुरुवार को प्रदेश की अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक रूप से वृद्धि हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बुधवार को रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान तीव्र गति से बढ़ा, जबकि अन्य संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला है।

प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रतलाम जिले में 43.6 डिग्री सेल्सियस, राजधानी भोपाल में 40.3, ग्वालियर में 39, इंदौर में 40.2, बैतूल में 40, धार में 42.8, गुना में 41.5, नर्मदापुरम में 41.1, खंडवा में 40.5, खरगोन में 40.2, पचमढ़ी में 33.8, रायसेन में 40.2, शिवपुरी में 40, उज्जैन में 40, छिंदवाड़ा में 38.8, दमोह में 41.5, जबलपुर में 39.8, खजुराहो में 42.2, मंडला में 39, नरसिंहपुर में 40, नौगांव में 41.2, रीवा में 40.6, सागर में 40.6, सतना में 40.1, सिवनी में 37.2, सीधी में 40.6, टीकमगढ़ 41, उमरिया 39.7, मलाजखंड में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

अधिकतम तापमान के साथ-साथ प्रदेश की न्यूनतम तापमान में भी अत्यधिक वृद्धि रिकॉर्ड हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k