बागेश्वर धाम में तीन दिवसीय होली महा महोत्सव आज से, बालाजी को समर्पित होगी रंग गुलाल12 को चित्रलेखा जी, 14 को आएंगी प्राची देवी, क्षेत्रीय सहित बाहरी कलाकार मचाएंगे संगीत की धूम
छतरपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में होली महा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव तीन दिनों का होगा। महोत्सव की शुरुआत आज बुधवार से हो रही है। बालाजी सरकार को रंग गुलाल समर्पित करने के साथ ही महोत्सव की शुरुआत होगी। महोत्सव के पहले दिन जानी-मानी कथा वाचिका चित्रलेखा जी शामिल हो रही है। वहीं तीसरे दिन प्रख्यात कथा वाचिका प्राची जी बागेश्वर धाम पधारेंगीं। महोत्सव में क्षेत्रीय कलाकारों सहित देश भर से आने वाले बागेश्वर बगिया के फूलों की भी प्रस्तुति होगी। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश भर के बागेश्वर धाम प्रेमियों और भक्तों को रंगों के पर्व होली की अनंत शुभकामनाएं देते हुए सबकी मंगल कामना की है।जानकारी के मुताबिक बागेश्वर धाम में बुधवार से तीन दिवसीय होली महा महोत्सव की शुरुआत हो रही है। कहते हैं जीवन में रंग नहीं है तो फिर वह जीवन किस काम का। सनातन धर्म के सभी पर्व जीवन में उल्लास और खुशियां बिखरते हैं। रंगों का पर्व होली हर साल लोगों द्वारा अनूठे अंदाज में मनाया जाता है।
बागेश्वर धाम में भी विगत वर्ष की तरह इस वर्ष होली का विशाल आयोजन हो रहा है। इस महोत्सव में जहां देश भर के बागेश्वर धाम से शिष्य मंडल के सदस्य आएंगे तो वहीं बागेश्वर धाम से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे। महोत्सव में जहां संतो की मौजूदगी होगी तो वही राजपीठ से भी लोगों के आने की खबरें है। क्षेत्रीय कलाकारों के साथ ही बागेश्वर धाम से जुड़े अन्य कलाकार महोत्सव में शामिल होंगे। परंपरागत गीतों और होली संगीत की धूम मचने वाली है। महाराज श्री ने सबको महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया है।