Sunday, September 8, 2024
HomestatesMadhya Pradeshबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत जंगली हाथी के हमले से वृद्ध महिला समेत...

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत जंगली हाथी के हमले से वृद्ध महिला समेत दो घायल।

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत आने वाले मानपुर रेंज के ग्राम बड़ारी में जंगली हाथी ने कोहराम मचाया। गांव की ही महिला नान बाई पति प्रहलाद सिंह उम्र 45 वर्ष सहित खेल्ला पिता स्व सम्मू पनिका उम्र 55 वर्ष को गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। इस घटना में महिला नान बाई ज्यादा गम्भीर होने के कारण मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 108 के ईएमटी मुस्ताक खान ने बताया कि जंगली हाथी ने महिला की कमर को गंभीर रूप से जख्मी किया है। हादसे में मानपुर अस्पताल में इलाजरत वृद्ध खेल्ला पनिका के भी कमर और पैर में गम्भीर चोट आई है, हालांकि खेल्ला का इलाज मानपुर में ही हो रहा है। इस घटना में जंगली हाथी ने पहले वृद्ध महिला को घायल किया है, बाद में शौच के लिए जाते समय खेल्ला को भी घायल किया है। वहीं 108 के ईएमटी मुस्ताक खान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते के साथ ग्राम बड़ारी पहुंच कर दोनो घायल को तत्काल मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।

गौरतलब है कि जंगली हाथी को गुरुवार को वन अमला द्वारा शहडोल सीमा से सटे ग्राम सन्ना बिसनपुरवा के जंगल मे हांका गया था, परन्तु रात भर चलने के बाद पुनः मानपुर से महज 5 किमी दूर ग्राम बड़ारी पहुंच गया और एक ही गांव के दो लोगों को घायल किया है। खास बात यह है कि बुधवार को यह हाथी मानपुर तहसील के पास खुटार में खेत में टहल रहे वृद्ध अरुणव दयानंद पयासी को मौत की नींद सुला दिया था और उनके पोते नयन पयासी को भी घायल कर दिया था। तभी से इस जंगली हाथी को मानपुर क्षेत्र की हरियाली भा गई और लगातार ग्रामीणों पर हमला कर रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग इसको भगाने का कारगर उपाय नहीं कर रहा है, हम लोगों को अब घर से निकलने में डर लग रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k