Sunday, September 8, 2024
HomeUncategorizedविकास पर्व में गरजे शिवराज : 15 महीने की सरकार में कांग्रेस...

विकास पर्व में गरजे शिवराज : 15 महीने की सरकार में कांग्रेस ने सिर्फ प्रदेश को लूटा

  • सीएम शिवराज के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में विकास पर्व की हुई शुरुआत
  • 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का श्री गणेश
  • पहले ही दिन धार जिले के कुक्षी को मिली सिंचाई परियोजना की सौगात
  • बड़वानी जिले में सिंचाई परियोजना सहित 1 हजार 328 करोड़ 75 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया


भोपाल/धार/बड़वानी। मध्य प्रदेश में विकास की नई कहानी लिखने के लिए विकास पर्व की शुरुआत रविवार से हो गई। करीब 1 महीने चलने वाले विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों को 2 लाख करोड़ रुपयों से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
पहले दिन सीएम शिवराज धार जिले के कुक्षी में नर्मदा के मेघनाथ घाट पहुंचे। यहाँ मां नर्मदा को चुनरी अर्पित कर पूजन अर्चन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुक्षी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री बड़वानी भी पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो किया और कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।

*सीएम ने गाई नर्मदा मैया की स्तुति*

विकास पर्व vikaas parv madhya pradesh jandarshan yatra 2023


सीएम ने कुक्षी के मेघनाथ घाट पर विकास पर्व का शुभारंभ करते हुए नर्मदा मैया की पूजा करके चुनरी उढ़ाई और फिर सभी के साथ नर्मदा स्तुति का गायन किया। नर्मदा स्तुति के गायन के समय सीएम भक्ति में भाव विभोर हो गए, आदिवासियों के साथ नृत्य किया। इस विकास पर्व के शुभारंभ अवसर पर जन सैलाब उमड़ रहा था। लाखों लोगों की भीड़ सीएम शिवराज के प्रति अपार स्नेह और आशीर्वाद दे रही थी।

*मिलेगी 2 लाख करोड़ की सौगात*

आपको बता दें कि 16 जुलाई से शुरू हुआ यह विकास पर्व 14 अगस्त तक चलेगा। विकास पर्व के माध्यम से मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार लगभग 2 लाख करोड़ से अधिक के शिलान्यास और भूमिपूजन कर जनता को अनेकों विकास कार्यों की सौगात देगी। सीएम शिवराज ने कुक्षी की जनता को भरोसा दिलाया की विकास की दृष्टि से हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि धार जिले में शहरी क्षेत्र में 1 लाख 23 हजार 95 से अधिक एवं ग्रामीण क्षेत्र में 17, 934 मकान बने हैं। सीएम राइज स्कूलों में गरीबों के बच्चे भी आधुनिक शिक्षा प्राप्त करेंगे।  

*कुक्षी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से लाभ*

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व का शुभारंभ करते हुए पहले ही दिन कुक्षी सूक्ष्म सिंचाई की सौगात दी। इस परियोजना की लागत 2771 करोड़ से अधिक है। इससे धार जिले के 175 गांवों के लगभग 1 लाख 25 हजार से अधिक किसानों की 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस परियोजना के कारण कुक्षी तहसील के 96 ग्रामों में लगभग 40 हजार हेक्टेयर एवं गंधवानी तहसील के 79 ग्रामों में लगभग 35 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। भूमिगत नहर प्रणाली से किसानों के खेत तक प्रेशराइज्ड पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे खेतों में स्प्रिंकलर/ ड्रिप सिंचाई की जा सकेगी। इस पद्धति से सिंचाई मिलने पर कृषकों को खेत समतल करने की आवश्यकता नहीं होगी।

*2003 तक थी केवल 7 लाख हेक्टयर सिंचाई क्षमता*

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुक्षी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2003 से पहले कांग्रेस की सरकार में प्रदेश में सिंचाई की क्षमता कुल 7 लाख हेक्टेयर थी, जिसे बढ़ाकर हमने 45 लाख हेक्टेयर से अधिक कर दिया है। अब कुक्षी उद्ववहन सिंचाई परियोजना से धार जिले के किसानों के खेतों तक पानी पहुँच सकेगा।

*कांग्रेस ने 15 महीने लूटने का काम किया*
सीएम शिवराज ने 15 महीने की कांग्रेस की कमल नाथ सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने जनता को लूटने का काम किया, जबकि हम मध्य प्रदेश में लागातार विकास यज्ञ कर रहे हैं। उन्होंने कुक्षी के निवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि विकास और जनकल्याण के कामों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

*योजनाओं से बदल रही है जिंदगी*

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी बहनों आपकी जिन्दगी बदलने के लिए एक नहीं अनेक योजनाएं बनाई हैं, ताकि लाड़ली बहनाओं की जिन्दगी बदले, उनका जीवन सुधरे,  बेटियों की जिन्दगी बदले, भांजियों की जिन्दगी बदले और उनके जीवन में खुशहाली हो इसलिए भाजपा की सरकार ने अनेकों योजनाएं धरातल पर उतारी हैं।

*कांग्रेस ने बंद कर दी थीं योजनाएं*

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस 16% ब्याज पर किसानों को कर्जा देती थी, लेकिन हमने इस कर्जे को कम करते हुए जीरो परसेंट पर ब्याज देने का काम किया। किसानों का जीवन आसान बनाया। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने कई योजनाएँ बंद कर दी थी। कांग्रेस ने संबल योजना बंद की, बैगा, सहरिया और भारिया बहनों को प्रतिमाह 1 हजार रुपए देना भी बंद कर दिए थे। उन्होंने कहा आखिर इन बहनों ने कमलनाथ का क्या बिगाड़ा था।

*4 से बढ़ाकर 6 हजार देंगे किसान सम्मान निधि*

सीएम ने कहा कि हमने तय किया कि किसानों को सम्मान निधि दी जाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी साल में 6 हजार देते हैं तो मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार भी अब 4 से बढ़ाकर 6 हजार रुपए किसान सम्मान निधि के रुप में प्रदेश के किसान बहन- भाइयों को देगी।

*बड़वानी में नागलवाड़ी उद्ववहन सिंचाई परियोजना, पाटी उद्ववहन सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण*

धार के बाद बड़वानी पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां भव्य रोड शो किया। यहां लाखों की तादाद में लोग इस रोड शो में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बड़वानी जिले को 1 हजार 328 करोड़ 75 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।
बड़वानी वासियों को  नागलवाड़ी उद्ववहन सिंचाई परियोजना, पाटी उद्ववहन सिंचाई परियोजनाओं की सौगात दी। नागलवाड़ी उद्ववहन सिंचाई परियोजना भूमिगत पाईप लाईन वितरण प्रणाली के तहत बनाई जायेगी।इससे किसान ड्रिप या फव्वारा पद्धति द्वारा कम जल से दो गुना अधिक क्षेत्र में सिंचाई कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से 124 ग्रामों के किसानों को 47 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगा। वही पाटी सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना से 23 ग्रामों के किसानों को 5940 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगा। बड़वानी तहसील के 10 ग्रामों के 1 हजार 822 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। साथ ही पाटी तहसील के 13 ग्रामों के 4 हजार 118 हेक्टेयर में सिंचाई होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़वानी जिले के 133000 से अधिक किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 1 लाख 20 हजार से अधिक किसान परिवारों को हित लाभ मिल रहा है। सीएम शिवराज ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री कृषक ऋण माफी योजना अंतर्गत 10 हजार 902 हजार किसानों के 20 करोड़ 49 लाख रूपए से अधिक के ब्याज की माफी की गई है। कुल 14 हजार 316 किसानों को फसल बीमा के 4 करोड़ 17 लाख रु. के दावों का भुगतान किया गया है। बड़वानी जिले के 86 हजार 50 किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 510 करोड़ रु से अधिक का ऋण दिया गया। जिले के 1 लाख 27 हजार किसानों,  8 हजार 162 पशुपालकों और 1 हजार 812 मछली पालकों के बने किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि 12 लाख 45 हजार से अधिक हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना के अंतर्गत 246 जनजातीय बहुल ग्रामों तक राशन पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के माध्यम से 467 परिवारों को पट्टे दिए गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के माध्यम से 744 भू-खंड पट्टे वितरित किये हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 14 हजार 200 से अधिक आवास निर्मित हुए हैं।।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 87 हजार 500 से अधिक आवास निर्मित हुए। विभिन्न स्व- रोजगार योजनाओं में 46 हजार 603 हितग्राहियों को स्व-रोजगार सहायता मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार बड़वानी के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k